
Asia Cup 2023 : एशियन क्रिकेट काउंसिल इमरजेंसी बैठक के बाद अभी तक खबर आ रही थी कि एशिया कप 2023 का वेन्यू बदलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयार हो गया है। यानी भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। वहीं अब खबर आ रही है कि पीसीबी ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। पीसीबी ने कहा है कि अगर एशिया कप 2023 पाकिस्तान में न होकर न्यूट्रल वेन्यू पर स्थानांतरित किया गया तो पाकिस्तान की टीम भी भारत की जमीं पर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप खेलने नहीं जाएगी। बता दें कि बहरीन में शनिवार को हुई एसीसी की बैठक में तय हुआ था कि मार्च में होने वाली अगली बैठक में वेन्यू काे लेकर फैसला किया जाएगा।
मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सोच से कतई भी खुश नहीं है कि एशिया कप 2023 को किसी तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है। संयुक्त अरब अमीरात का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है, जिसे मेजबानी मिल सकती है। लेकिन, पीसीबी ने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान की टीम आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारत नहीं जाएगी।
रमीज राजा ने भी दी थी धमकी
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पीसीबी ने इस तरह की धमकी दी है। इससे पहले पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा भी एशिया कप 2023 के बाहर स्थानांतरित होने की स्थिति में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दे चुके हैं।
यह भी पढ़े - पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी! जानें अब किस देश में होगा आयोजन
तैयार होकर पलटा पाकिस्तान!
वहीं, अब सूत्रों के हवाले से एक बार फिर पीसीबी ने वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी है। हालांकि अभी तक ये खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान इस चीज के लिए तैयार हो गया है कि पीसीबी की मेजबानी में एशिया कप 2023 यूएई में खेला जाए और पाकिस्तान की टीम भारत की यात्रा करे।
यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया को सीरीज से पहले तगड़ा झटका, ये दो दिग्गज पहले टेस्ट से हुए बाहर!