हेल्स को बीच मैदान में तड़पता हुआ देखकर विरोधी टीम का कोई भी खिलाड़ी उनके पास नहीं आया। मदद करने की बजाय विरोधी टीम के खिलाड़ी मजे लेकर हेल्स पर हंसते नजर आए।
इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसको देखकर हरकोई हैरान रह गया। 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट 22वां मैच ओवल इनविंसिबल और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच हुआ। इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में जेसन रॉय ने तूफानी पारी खेली। वहीं एलेक्स हेल्स के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मैच के दौरान अंग्रेज बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को बॉल लग गई। इसकी वजह से वह बीच मैदान पर दर्द से तड़पते रहे, लेकिन विरोधी टीम के खिलाड़ी उनकी मदद करने की जगह हंसते रहे।
दर्द से तड़पते रहे हेल्स
मैच के दौरान जब 32 वर्षीय गेंदबाज रीस टोपले अपना पहला ओवर डालने आए तो हेल्स बैटिंग कर रहे थे। ओवर की तीसरी बॉल हेल्स की ग्रोइन पर लगी। बॉल लगते ही वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगेे। हेल्स जैसे—तैसे दर्द को सहकर दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए खड़े हो गए। लेकिन अगली ही बॉल वापस उसी जगह पर लगी। इसके बाद हेल्स दर्द से बुरी तरह तपड़ने लगे।
हंसते रहे विरोधी टीम के खिलाड़ी
हेल्स को बीच मैदान में तड़पता हुआ देखकर विरोधी टीम का कोई भी खिलाड़ी उनके पास नहीं आया। मदद करने की बजाय विरोधी टीम के खिलाड़ी मजे लेकर हेल्स पर हंसते नजर आए। यहां तक कि अंपायर भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
जेसन ने खेली तूफानी पारी
द हंड्रेंड में 100 गेंदों के मैच खेले जा रहे हैं। वहीं इस मैच को बारिश के कारण 100 गेंदों से घटाकर 65 गेंदों का कर दिया गया। इनविंसिबल की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय ने अपने खतरनाक तेवर दिखाते हुए महज 29 गेंदों में 56 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के भी निकले।