4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 2nd T20I: आदिल रशीद के निशाने पर आज एक बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही बनेंगे दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच आज शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जहां अक्षर पटेल के निशाने पर इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा, तो वहीं, आदिल रशीद के निशाने पर दुनिया का दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज बनने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 04, 2026

IND vs ENG 2nd T20I

इंग्‍लैंड के स्‍टार स्पिनर आदिल राशिद। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरा टी20 इंटरनेशल मैच शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें सभी की नजर इंग्‍लैंड के स्‍टार स्पिनर आदिल रशीद पर टिकी होंगी। उनके पास इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। इसके लिए उन्‍हें सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

आदिल रशीद के के पास दुनिया का दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज बनने का मौका

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आदिल रशीद फिलहाल 164 विकेट के साथ टिम साउदी के साथ संयुक्‍त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। एक विकेट लेते ही वह साउदी को पीछे छोड़ देंगी तो दो विकेट लेते ही वह न्‍यूजीलैंड के स्‍टार गेंदबाज ईश सोढ़ी को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज बन जाएंगे, जिनके नाम अभी 165 टी20 इंटरनेशनल विकेट हैं। इस मामले में अफगानिस्‍तान के स्‍टार स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर हैं, जो अब तक इस फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा 193 विकेट ले चुके हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनइकॉनमी5 विकेट
1राशिद खान (अफगानिस्तान)2015-20261151935/36.042
2ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)2014-20261421654/128.160
3आदिल रशीद (इंग्लैंड)2009-20261461644/27.500
3टिम साउदी (न्यूजीलैंड)2008-20241261645/188.002
5वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)2019-2026981614/97.030
6मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)2015-20261281606/107.272
7एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)2016-20261181535/197.351
8एहसान खान (हांगकांग)2016-20261111524/56.180
9शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)2006-20241291495/206.812
10संदीप लामिछाने (नेपाल)2018-2026781425/96.142

टॉप-10 में नहीं कोई भारतीय गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भले ही भारत ने अब तक सबसे ज्‍यादा 2007, 2024 और 2026 में तीन टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीते हैं, लेकिन चिंता की बात ये है कि इस फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में कोई भारतीय नहीं है। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा विकेट अर्शदीप से के नाम दर्ज हैं। उन्‍होंने 87 मैचों की 85 पारियों में 131 विकेट लिए हैं और वह इस लिस्‍ट में 16वें स्‍थान पर हैं।