क्रिकेट

‘इसे रोकना मुश्किल, जल्द करेगा इंडिया के लिए डेब्यू’, कोहली को आउट करने वाले प्रिंस यादव के लिए रायुडू ने कही ये बात

Ambati Rayudu prediction on Prince Yadav: प्रिंस यादव जल्द पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी! अंबाती रायुडू ने की बड़ी भविष्यवाणी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विराट कोहली को जिस गेंद पर आउट किया, उसे 'बॉल ऑफ द टूर्नामेंट' बताया जा रहा है।
2 min read
May 08, 2026
Prince Yadav, Virat Kohli wicket, Prince Yadav bowling, Virat Kohli Duck,
विराट कोहली को उनकी पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद प्रिंस यादव जश्न मानते हुए (Photo - IANS)

Ambati Rayudu on Prince Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और स्विंग से बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में प्रिंस ने जिस तरह से विराट कोहली का विकेट लिया, उसके बाद पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

'जल्द खेलेंगे टीम इंडिया के लिए'

एक क्रिकेट प्रोग्राम के दौरान रायुडू ने प्रिंस यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि प्रिंस यादव बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। वह एक खास टैलेंट हैं। जब वह रन-अप लेते हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही जिद दिखती है। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह लगातार स्टंप्स की लाइन में गेंदबाजी करते हैं।'

'टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद'

विराट कोहली के विकेट को लेकर रायुडू ने कहा कि वह गेंद इतनी शानदार थी कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उसे नहीं खेल पाता। उन्होंने कहा, 'विराट को जिस गेंद पर प्रिंस ने बोल्ड किया, वह शायद इस आईपीएल की सबसे बेहतरीन गेंद (Ball of the Tournament) है। गेंद आखिरी समय पर जिस तरह स्विंग होकर स्टंप्स से टकराई, वह किसी भी गेंदबाज का सपना हो सकता है। प्रिंस ने अपने ही दिल्ली के सीनियर खिलाड़ी विराट को आउट कर यह साबित कर दिया कि उनमें कितना दम है।'

प्रिंस पर्पल कैप की रेस में नंबर-3 पर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में प्रिंस ने सिर्फ विराट को ही नहीं, बल्कि देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रिंस यादव अब तक 10 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। वह फिलहाल पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

अपनी स्किल्स पर है पूरा भरोसा

रायुडू ने आगे बताया कि वह प्रिंस को काफी समय से देख रहे हैं। प्रिंस की खूबी यह है कि वह टीम को शुरुआती ब्रेकथ्रू (शुरुआती विकेट) दिलाने में माहिर हैं और बहुत ही सटीक गेंदबाजी करते हैं। उनकी इसी घातक गेंदबाजी की वजह से लखनऊ ने 213 रनों का बचाव करते हुए बेंगलुरु को 9 रनों से हरा दिया।

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा