क्रिकेट

PBKS playoff qualification scenarios: पहले हाफ की टेबल टॉपर पंजाब किंग्‍स भी हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर, समझें पूरा गणित

PBKS playoff qualification scenarios: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में बुधवार रात पंजाब किंग्‍स को सनराइजर्स के हाथों 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। ये उसकी लगातार तीसरी हार है, जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

2 min read
May 07, 2026
पंजाब किंग्‍स के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

PBKS playoff qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का लीग चरण अब उस मोड़ पर जा पहुंचा है, जहां से अब हर मैच के परिणाम प्लेऑफ की दौड़ पर असर डालेंगे। अब कुछ टीमें आसानी से आगे बढ़ रही हैं तो कुछ किसी तरह खुद को बचाए हुए हैं और कुछ तो अभी से बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। हैदराबाद के राजीव गांधी इं‍टरनेशनल स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने पंजाब किंग्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस मैच से पहले तक टेबल टॉपर रही पीबीकेएस क्‍या टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। आइये इसका पूरा गणित समझते हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब के कैच छोड़ने पर आग-बबूला हुए पोंटिंग, गुस्से में फेंकने ही वाले थे माइक तो रुआंसी हुईं प्रीति जिंटा! वायरल हुए रिएक्शन

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का मैजिक नंबर

आईपीएल 2026 में लीग चरण के 49 मुकाबलों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स टॉप-4 में हैं। सनराइजर्स 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। हालांकि अभी तक कोई टीम मैजिक नंबर 16 तक नहीं पहुंच सकी है, क्‍योंकि आमतौर पर 10 टीमों वाले आईपीएल में क्‍वालीफिकेशन के लिए 16 अंकों का लक्ष्य रखा जाता है। अगर आप आठ मैच जीत लेते हैं, तो आपका क्‍वालीफाई करना लगभग तय हो जाता है। कभी-कभी 14 अंक वाली टीम भी प्‍लेऑफ में पहुंची है, लेकिन इस बार ऐसा होना नजर नहीं आ रहा है।

पंजाब किंग्‍स के समीकरण

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने शुरुआती सात में से छह मैच जीते थे और एक मैच बेनतीजा रहा था। लेकिन, उसके बाद से उसका प्रदर्शन लगातार गिर रहा है। उसे राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ छह विकेट से, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट से और अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

फिलहाल 10 मैचों के बाद पीबीकेएस के पास 13 अंक हैं। अब यहां से उसे प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए शेष बचे अपने चार मैचों में से दो जीतने की जरुरत है, ताकि वह 16 के जादुई आंकड़े को पार कर सके। इससे कुछ भी कम टूर्नामेंट में उसके सफर को खत्‍म कर सकता है। हालांकि उसके लिए प्‍लस पॉइंट ये है कि उसके अगले चार में से तीन मैच उन टीमों से हैं, जिनको वह इस सीजन में एक-एक बार हरा चुकी है।

पंजाब किंग्‍स के आगामी मैच

  • 11 मई बनाम डीसी (धर्मशाला) - पंजाब किंग्‍स का अगला मुकाबला उसके होम ग्राउंड धर्मशाला में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से है। वह इस सीजन में डीसी को पहले छह विकेट से हरा चुकी है।
  • 14 मई बनाम एमआई (धर्मशाला) - पीबीकेएस की टीम मुंबई इंडियंस को भी इस सीजन में सात विकेट से हरा चुकी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि वह अपने होम ग्राउंड पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
  • 17 मई बनाम आरसीबी (धर्मशाला) - पंजाब किंग्‍स की अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी से सीजन की ये पहली भिड़ंत होगी।
  • 23 बनाम एलएसजी (लखनऊ) - लीग चरण का आखिरी मुकाबला पंजाब को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके होम ग्राउंड लखनऊ में खेलना है। हालांकि वह इस सीजन में एलएसजी को पहले 54 रनों से हरा चुकी है।

ये भी पढ़ें

SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने IPL में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़ डाले डेविड वॉर्नर समेत 4 दिग्‍गजों के रिकॉर्ड
Published on:
07 May 2026 10:39 am
Also Read
View All