क्रिकेट

Rajasthan Royals Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, घर पर हारे लगातार तीन मैच, देखें किस टीम के क्वालीफाई करने के कितने % चांस

राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन अपने घर पर लगातार तीसरी हार है। इसी के साथ उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद राजस्थान को न सिर्फ दो अंकों का नुकसान हुआ है, बल्कि नेट रन रेट में भी जबरदस्त गिरावट आई है।

2 min read
May 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन अपने घर पर लगातार तीसरी हार है। (photo - IPL)

Rajasthan Royals Playoff Scenario qualification chances: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराकर गुजरात टाइटंस ने IPL में रचा इतिहास, हासिल की सबसे बड़ी जीत

राजस्थान रॉयल्स घर पर लगातार तीसरी हार

राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन में अपने घर पर लगातार तीसरी हार है। इसी के साथ उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद राजस्थान को न सिर्फ दो अंकों का नुकसान हुआ है, बल्कि नेट रन रेट में भी जबरदस्त गिरावट आई है।

गुजरात टाइटन्स ने रचा इतिहास

गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, साई सुदर्शन ने 55 रन बनाए और राशिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इन सबके दम पर गुजरात ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराया। यह गुजरात टाइटंस की आईपीएल इतिहास की रनों के माध्यम से सबसे बड़ी जीत है।

IPL 2026 किस टीम की कितनी प्लेऑफ की संभावनाएं

टीमप्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाटॉप-2 में रहने की संभावनाऔसत फिनिश
पंजाब किंग्स84.81%53.25%2.65
सनराइजर्स हैदराबाद89.59%60.22%2.64
राजस्थान रॉयल्स80.31%44.07%3.54
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर77.55%41.98%3.08
गुजरात टाइटंस72.52%38.71%4.25
चेन्नई सुपर किंग्स38.81%12.62%5.45
कोलकाता नाइट राइडर्स5.23%0.06%7.11
मुंबई इंडियंस1.50%0.01%8.46
लखनऊ सुपर जायंट्स1.56%0.00%8.72
दिल्ली कैपिटल्स0.00%0.00%9.08

इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब 72.52 प्रतिशत हो गई है। टॉप-2 में जगह बनाने की संभावना भी 38.71 प्रतिशत पहुंच गई है। नेट रन रेट भी पहले -0.147 से सुधरकर +0.228 हो गया है। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स अभी भी कुल मिलाकर गुजरात से थोड़ा बेहतर स्थिति में दिख रही है। हार के बावजूद उनकी प्लेऑफ में जाने की संभावना 80.31 प्रतिशत बनी हुई है और टॉप-2 में जगह बनाने की संभावना 44.07 प्रतिशत है। गुजरात की इस जीत ने प्लेऑफ की रेस को और रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि अगले मैचों में दोनों टीमें किस तरह अपनी पोजीशन मजबूत करती हैं।

राजस्थान रॉयल्स को जीतने होंगे इतने मैच

राजस्थान रॉयल्स को अगर यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो अगले तीन मुकाबलों में कम से कम दो जीतने होंगे। अगर वह ऐसा करती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर उन्हें टॉप 2 में जगह बनानी है तो यहां से सभी मुक़ाबले जीतने पर फोकस करना होगा। राजस्थान अब दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) से मैच बचे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL के इतिहास में आज तक नहीं हुआ ऐसा, पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Updated on:
10 May 2026 07:56 am
Published on:
10 May 2026 07:53 am
Also Read
View All