
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जाने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने अबतक अपने होम ग्राउंड जयपुर में दो मुक़ाबले खेले हैं और दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले पांच मैचों में रॉयल्स ने तीन हारे हैं और दो में जीत हासिल की है। ऐसे में रॉयल्स इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने अपने पिछले तीन मुकाबले जीते हैं। ऐसे में वे अपना विजयी रथ जारी रख प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।
मौसम की बात करें तो 9 मई को जयपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आम दिनों के मुकाबले जयपुर पिछले कुछ दिनों से ठंडा है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच के दौरान उमस 32% रहेगी। जिस वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।