क्रिकेट

RCB vs LSG Match Preview: आरसीबी और एलएसजी की भिड़ंत आज, यहां पढ़ें प्लेइंग XI ओर पिच रिपोर्ट के साथ बेंगलुरु के मौसम का हाल

RCB vs LSG Match Preview: आईपीएल 2026 में आज बुधवार 15 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले आप यहां दोनों की संभावित प्लेइंग XI, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, लाइव स्‍ट्रीमिंग रिपोर्ट और पिच रिपोर्ट के साथ बेंगलुरु के मौसम का हाल आप यहां पढ़ सकते हैं।

3 min read
Apr 15, 2026
RCB vs LSG मैच से पहले एक-दूसरे से बातचीत करते ऋषभ पंत और विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

RCB vs LSG Match Preview: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज 15 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। इस मैच में टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन बैटिंग यूनिट और सबसे किफायती बॉलिंग अटैक के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़े स्कोर वाली जीत के बाद तीसरे स्थान पर है और इस सीजन में उसने हर मैच में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। जबकि एलएसजी अभी सातवें स्थान पर है, गुजरात टाइटन्स से हारने के बाद आपज वापसी करने की कोशिश करेगी। उसे अपने बॉलिंग यूनिट पर भरोसा है, जिसने इस साल अभी तक 200 रन से ज्‍यादा नहीं दिए हैं।

ये भी पढ़ें

KKR के सबसे निचले पायदान पर पहुंचने के बाद BCCI ने कप्तान रहाणे को दिया जोर का झटका, ठोका भारी भरकम जुर्माना

अब तक एलएसजी का हाल

एलएसजी का यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उसने दो मैच जीते हैं, उतने ही हारे भी हैं। इसकी मुख्य वजह उसके प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श और निकोलस पूरन का औसत प्रदर्शन है। हालांकि, मुकुल चौधरी जैसे अप्रत्याशित खिलाड़ियों और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाले मजबूत बॉलिंग यूनिट ने टीम के लिए कुछ सकारात्मक पहलू पेश किए हैं।

अब तक आरसीबी का हाल

दूसरी ओर आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जोरदार तरीके से की है। उसने अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में एक संतुलित टीम नजर आ रही है। पाटीदार बेहतरीन फॉर्म में हैं। जहां आरसीबी की बैटिंग लगातार अच्छी रही है, वहीं उसकी बॉलिंग खासकर डेथ ओवर्स में चिंता का विषय बनी हुई है। इस सीजन में उसका इकॉनमी रेट सबसे खराब टीमों में से एक रहा है।

आरसीबी बनाम एलएसजी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी बनाम एलएसजी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों को आईपीएल में अब तक सिर्फ 6 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच जीते हैं। इस तरह अभी तक आरसीबी का पलड़ा ज्‍यादा भारी नजर आ रहा है।

एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम बैटिंग के लिए एक बेहतरीन जगह के तौर पर मशहूर है। इसकी पिच सपाट होती है और बाउंड्री बहुत छोटी होती हैं, जिसकी वजह से यह आईपीएल के सबसे ज्‍यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक बन गया है। आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले में आज फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी। इससे पावर-हिटर आसानी से बाउंड्री के पार गेंद भेज पाएंगे। जैसा कि इस सीजन में यहां पहले मैच में 200+ का स्कोर बना था।

बेंगलुरु के मौसम का हाल

आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के दौरान आज बुधवार को बेंगलुरु का मौसम क्रिकेट के लिहाज से एकदम सही रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। चूंकि यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम के समय खेला जाएगा, इसलिए खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए मौसम खुश्क और सुहावना बना रहेगा।

RCB vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्‍स

आरसीबी बनाम एलएसजी मैच आज बुधवार 15 अप्रैल को भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित करेंगे। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्‍टार पर उपलब्ध होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्‍लेइंग XI

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रासिक सलाम, जोश हेजलवुड। (इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा)

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्‍लेइंग XI

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्किया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्विजय सिंह राठी। (इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव)

ये भी पढ़ें

CSK से हारने पर KKR के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Published on:
15 Apr 2026 10:08 am
Also Read
View All