क्रिकेट

LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट, गोयनका की टीम के लिए लिखे ये तीन शब्द

लखनऊ छोड़ने के बाद पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और फ्रेंचाईजी के तीन शब्दों का एक संदेश लिखा है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलएसजी की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "थैंक्यू टीम।"
2 min read
Jun 24, 2026
LSG New Captain contenders
एलएसजी के पूर्व कप्‍तान ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Rishabh Pant Instagram Story, IPL Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बीच एक बड़ी ट्रेड हुआ है। एलएसजी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली ट्रेड कर दिया है। वहीं उनके बदले में दिल्ली से चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम से जोड़ लिया है। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की। यह इस सीजन की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

पंत ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया

लखनऊ छोड़ने के बाद पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और फ्रेंचाईजी के तीन शब्दों का एक संदेश लिखा है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलएसजी की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "थैंक्यू टीम।" आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अब 15 करोड़ में डीसी में वापस लौटेंगे। वहीं, कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.5 करोड़ रुपये पर ही एलएसजी में जा रहे हैं।

फिर दिल्ली के लिए खेलेंगे पंत

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ की संशोधित फीस पर डीसी में वापस आएंगे। कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये पर एलएसजी में शामिल होंगे।" ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 और 2026 के लिए पंत एलएसजी से जुड़े थे, लेकिन कुलदीप डीसी का ही हिस्सा रहे।

पंत का आईपीएल करियर

पंत 2016 से 2024 तक डीसी का हिस्सा रहे थे। इस दौरान वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे। पंत ने 43 मैचों में डीसी की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 23 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। डीसी के लिए 2016 से 2024 के बीच पंत ने कुल 111 मैच खेले थे।

पंत का आईपीएल 2025 और 2026 के सीजन में एलएसजी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि आईपीएल 2027 में डीसी की जर्सी में दिख सकते हैं, और अब यह संभावना सही साबित हो गई है।

एलएसजी कुलदीप यादव के लिए तीसरी टीम होगी। कुलदीप 2016 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2022 से 2026 तक वह डीसी का हिस्सा रहे। कुलदीप के आने से एलएसजी की स्पिन गेंदबाजी मजबूत होगी। भारतीय टीम का यह दिग्गज स्पिनर 110 आईपीएल मैचों में 112 विकेट ले चुका है।

Updated on:
24 Jun 2026 03:07 pm
Published on:
24 Jun 2026 03:01 pm