क्रिकेट

रियान-जडेजा नहीं थे राजस्थान रॉयल्स की पहली पसंद! संगकारा ने बताया आखिर क्यों चुना पराग को कप्तान?

Why Riyan Parag RR Captain: राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा और संदीप शर्मा को छोड़कर रियान पराग को कप्तान क्यों बनाया? राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगकारा का वो खुलासा जिसने सबको हैरान कर दिया और क्या रियान पराग कप्तानी में अपना हाथ जमा पाएंगे और संजू सैमसन की कमी पूरी कर पाएंगे?

2 min read
Mar 30, 2026
SEO Keywords: Riyan Parag RR Captain, Kumar Sangakkara on Riyan Parag, Ravindra Jadeja Rajasthan Royals, Sandeep Sharma Captaincy, RR vs CSK IPL 2026, IPL 2026 News Hindi. ipl , riyan parag and ravindra jadeja , rr vs csk rr matches in jaipur
रियान पराग और रविंद्र जडेजा (Photo - IANS)

RR, Riyan Parag over Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस बार एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको चौंका दिया। कप्तानी की रेस में रवींद्र जडेजा और संदीप शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल थे, लेकिन मैनेजमेंट ने दांव खेला युवा रियान पराग पर। कुमार संगकारा ने अब खुलासा किया है कि आखिर जडेजा जैसे दिग्गज के होते हुए भी रियान को ही क्यों चुना गया।

जडेजा और संदीप क्यों रह गए पीछे?

राजस्थान रॉयल्स के पास कप्तानी के लिए कई अनुभवी विकल्प थे। संदीप शर्मा के पास 137 मैचों का अनुभव और 146 विकेट लेने का शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन नेतृत्व (Captaincy) का अनुभव कम होने की वजह से बात नहीं बनी। वहीं, रवींद्र जडेजा के पास कप्तानी का अनुभव तो था, लेकिन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनका कप्तानी का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था, जहां उन्हें सीजन के बीच में ही हटना पड़ा था। शायद यही वजह रही कि मैनेजमेंट ने एक नए और लंबे समय तक चलने वाले विजन पर भरोसा किया।

रियान को चुनने का असली कारण

मुख्य कोच कुमार संगकारा ने साफ साफ बताया कि रियान को सिर्फ उनके खेल के लिए नहीं, बल्कि उनकी मैच्योरिटी (परिपक्वता) के लिए चुना गया है। संगकारा ने कहा, 'हमने देखा कि रियान खुद को और दूसरों को कितनी गहराई से समझते हैं। उनमें आलोचना सहने और सही फैसले लेने की गजब की क्षमता है। साथ ही, वो न केवल युवाओं को बल्कि सीनियर खिलाड़ियों को भी प्रभावित (इन्फ्लुएंस) करने का दम रखते हैं।'

रियान का अब तक का सफर

2019 में महज 20 लाख रुपये में राजस्थान से जुड़ने वाले रियान पराग ने अब तक 84 मैचों में 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका असली जलवा 2024 में दिखा, जब उन्होंने 573 रन कूटे। हालांकि, कप्तानी में उनका रिकॉर्ड अभी बहुत अच्छा नहीं है क्योंकि उनकी कप्तानी में पिछले साल 8 मैचों में सिर्फ 2 ही मैच जीत पाई है रॉयल्स, लेकिन कोलकाता के खिलाफ उनकी 95 रनों की पारी ने दिखा दिया कि वो दबाव में बिखरते नहीं, निखरते हैं।

संजू की कमी खलेगी?

संजू सैमसन राजस्थान के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, उनकी कप्तानी में आर आर ने 66 मैचों में से 33 में जीत हासिल की है। अब जब वो जा चुके हैं, तो रियान पराग पर भारी दबाव है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला पहला मैच रियान के लिए एक अग्निपरीक्षा जैसा है। उन्हें साबित करना होगा कि मैनेजमेंट ने उन पर जो भरोसा जताया है, वो सही है।