क्रिकेट

रॉबिन उथप्पा ने बताया- कैसे श्रीसंत के तेज गुस्से को संभालते थे धोनी

रॉबिन उथप्पा ने 2007 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले का एक वाकया बताया। यह मैच मुंबई में खेला गया था और इस मैच के दौरान श्रीसंत किसी बात पर गुस्सा हो गए थे।
2 min read
sreesanth_and_dhoni.png

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने हाल ही महेन्द्र सिंह धोनी और श्रीसंत को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी, श्रीसंत के गुस्से को कंट्रोल कर करते थे। रॉबिन उथप्पा ने 2007 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले का एक वाकया बताया। यह मैच मुंबई में खेला गया था और इस मैच के दौरान श्रीसंत किसी बात पर गुस्सा हो गए थे। ऐसे में धोनी ने अपने अंदाज में श्रीसंत को समझाया था।

वर्ल्ड कप के बाद हुआ था मैच
रॉबिन उथप्पा ने एक यूट्यूब शो के दौरान बताया कि यह मैच वर्ल्ड कप के बाद हुआ था। रॉबिन ने बातया कि या तो एंड्रयू साइमंड्स या हसी बैटिंग करते हुए रुक गए थे। तब श्रीसंत बॉलिंग कर रहे थे। बल्लेबाजों के रूकने से श्रीसंत गुस्सा हो गए और उन्होंनेे जाकर स्टंप उखाड़ दिए और कहा कि यह कैसा रहा? यह देखकर धोनी दौड़ते हुए आए और श्रीसंत को खींचते हुए कहा कि जाकर गेंद डालो भाई। रॉबिन ने कहा कि अगर किसी ने श्रीसंत को सही से संभाला तो वह धोनी ही थे।

वर्ल्ड का किस्स भी शेयर किया
इस यूट्यूब शो के दौरान रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप का भी किस्सा शेयर किया। इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक ने आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर स्कूप शॉट लगाया। यह बॉल शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े श्रीसंत के पास गई थी और श्रीसंत ने उनका कैच लपक लिया। भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया था। रॉबिन ने बताया वह खुद उस दौरान लॉन्ग ऑन पर खड़े थे।

पोजीशन बदलने से आई कॅरियर में गिरावट
रॉबिन उथप्पा ने अपने क्रिकेट कॅरियर में आई गिरावट की वजह भी बताई। उन्होंने अपने कॅरियर में गिरावट का कारण बताते हुए उथप्पा ने कहा कि हर बार उनकी पोजीशन बदलने से उन्हें नुकसान हुआ। रॉबिन ने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में तीन से ज्यादा मैचों में एक जगह पर बैटिंग नहीं की। हर तीसरे मैच में उन्हें नई पोजीशन पर खिलाया जाता था। रॉबिन का कहना है कि अगर वे एक ही जगह पर बैटिंग करते तो 49 की जगह 149 या 249 मैच खेल जाते।

Published on:
21 May 2021 12:49 pm
Also Read
View All
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

CWG 2026: भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल, बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में स्कार्लेट डेलगाडो को हराया