क्रिकेट

एशिया चैंपियन बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

एशिया कप 2018 में जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी टीम को जीत का श्रेय दिया। साथ ही विपक्षी टीम की भी तारीफ की।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 2:16 PM IST
rohit
एशिया चैंपियन बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

नई दिल्ली। अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप का खिताब जीताने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेल दिखाया और यह खिताब उसी मेहनत का फल है। मौजूदा विजेता भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ-
रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया और मुझे लगता है और यह खिताब उसी मेहनत का फल है। खेल में इस तरह की चीजें होती रहती है। मैं पहले भी इस प्रकार के मैचों का हिस्सा रहा हूं। खिलाड़ियों ने दबाव में जिस तरह का प्रदर्शन किया, इसके उनकी तारीफ की जानी चाहिए।"

रिकॉर्ड सातवीं बना चैंपियन बना भारत-
भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं बांग्लादेश तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच कर खिताब से महरूम रह गया। 2016 में खेले गए पिछले संस्करण में भी भारत ने बांग्लादेश को ही मात देकर ट्रॉफी उठाई थी।

विपक्षी टीम की तारीफ में बोले रोहित-
भारतीय कप्तान ने साथ ही विपक्षी टीम की भी तारीफ की और कहा, "हमें बांग्लादेश को जरूर इसका श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने मैच के पहले 10 ओवरों में हमें दबाव में ला दिया था। लेकिन हमें पता था कि गेंद पुराना होने के बाद स्पिनर अच्छा कर सकते हैं और हमने अच्छी तरह से मैच में वापसी करते हुए उनपर दबाव डाला।

Updated on:
29 Sep 2018, 2:16 PM IST
Published on: