क्रिकेट

RCB को टेबल टॉपर बनाने में विराट कोहली समेत इन 5 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा रोल

RCB 5 Key Players: आरसीबी ने आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए क्‍वालीफायर-1 में जगह बनाई है। अब वह अपने दूसरे खिताब से सिर्फ दो जीत दूर है। इस सीजन उसे यहां तक पहुंचाने में विराट कोहली समेत कौन से प्‍लेयर्स ने अहम रोल निभाया है। आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
May 24, 2026
आरसीबी की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCBTweets)

RCB 5 Key Players: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 में खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है। जहां उसका मुकाबला क्‍वालीफायर-1 में 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में यूं तो पूरी टीम ने योगदान दिया है, लेकिन विराट कोहली और भुवनेश्‍वर कुमार समेत पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने टीम को शीर्ष पर पहुंचाने में बल्‍ले या गेंद सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइये एक नजर आरसीबी के इन की प्‍लेयर्स के प्रदर्शन पर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

एक्टर राम चरण से हो गया ऐसा ‘ब्लंडर’ कि आधी रात जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी, जानें क्या है पूरा मामला

फिर बोला विराट कोहली बल्‍ला

सबसे पहले विराट कोहली की बात करते हैं। 37 साल की उम्र में भी कोहली इतने फिट हैं विकेटों के बीच युवाओं को भी मात देते हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 14 मैचों की 14 पारियों में 50.64 के औसत और 163.82 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से कुल 557 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस सीजन उनके बल्‍ले से 59 चौके और 21 छक्‍के आए हैं और उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 105 रन है, जो कोहली ने केकेआर के खिलाफ बनाए थे। बता दें कि विराट अगर 43 रन और बना लेंगे तो वह लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाने वाले आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भुवनेश्‍वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्‍जा

36 साल की उम्र में भी भुवनेश्‍वर कुमार बल्‍लेबाज पर कहर बनकर टूट रहे हैं। 14 मैचों के बाद सबसे ज्‍यादा विकेट के साथ उन्‍होंने पर्पल कैप पर कब्‍जा जमा रखा है। इस सीजन में वह 18.50 के शानदार औसत और महज 8.07 की इकॉनमी से 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक 4 विकेट हॉल भी लिया। जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्‍होंने चार ओवर के स्‍पेल में सिर्फ 23 रन खर्चते हुए चार विकेट चटकाए।

जोश हेजलवुड ने भी गेंद से किया कमाल

भुवनेश्‍वर कुमार के जोड़ीदार जोश हेजलवुड भले ही आईपीएल 2026 में शीर्ष गेंदबाजों में शामिल नहीं हैं, लेकिन आरसीबी को शीर्ष पर पहुंचाने में उन्‍होंने भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस ऑस्‍ट्रेलियन तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 11 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन में उनका बेस्‍ट दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ आया, जब उन्‍होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 12 रन खर्चते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

क्रुणाल पंड्या का हरफनमौला प्रदर्शन

बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या ने भी गेंद और बल्‍ले से आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। उन्‍होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 35.09 के औसत और 8.89 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए। वहीं, बल्‍ले से उन्‍होंने इस सीजन 14 मैचों की सात पारियों में 45.50 के औसत से 182 रन बनाए। उनका बेस्‍ट मुंबई इंडियंस के खिलाफ रायपुर में 73 रन रहा।

रजत पाटीदार की शानदार कप्‍तानी पारियां

आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार का रोल भी आरसीबी के सफर में अहम रहा है। उन्‍होंने टीम की बागडोर संभालते हुए कई महत्‍वपूर्ण मौकों पर शानदार कप्‍तानी पारियां खेलीं। पाटीदार ने इस सीजन 13 मैचों की 12 पारियों में कुल 393 रन बनाए, जिसमें उनके चार अर्धशतक भी शामिल हैं, जो अहम मौकों पर आए हैं। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 63 रहा, जो गुवाहाटी में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आया।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ किया ऐसा ‘करिश्मा’, जो पिछले पांच साल में कोई न कर सका
Published on:
24 May 2026 10:44 am
Also Read
View All