क्रिकेट

RR vs LSG Pitch Report: एसएमएस स्‍टेडियम में होगी बाउंड्री की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, यहां पढ़ें पिच रिपोर्ट और जयपुर के मौसम का हाल

RR vs LSG Pitch and Weather Report: आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्‍लेऑफ के नजरिये से रॉयल्‍स के लिए ये मैच बेहद अहम है। इससे पहले आप यहां जयपुर के मौसम का हाल और सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं।

2 min read
May 18, 2026
सवाई मानसिंह स्टेडियम। (फाइल फोटो: IANS)

RR vs LSG Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 64वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। एलएसजी पहले ही नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जबकि आरआर के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से ये मैच बेहद ही महत्‍वपूर्ण है। पॉइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर खिसक चुकी रॉयल्‍स के लिए अब हर मैच करो या मरो का है। यहां से एक भी हार उसे बाहर का रास्‍ता दिखा सकती है। इस मैच से पहले आप यहां सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट के साथ जयपुर के मौसम का हाल जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे टूर के बाद श्रीलंका में टेस्‍ट सीरीज खेलेगा भारत, जानें कब से कब तक होगी

सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच अभी तक बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। इस सीजन में अभी तक खेले गए तीन मैचों में की पांच पारियों में 225 से ऊपर के टोटल देखने को मिले हैं। सिर्फ पिछले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स 152 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स मैच में भी स्‍कोर 220+ बनने की संभावना है। इस तरह एक बार फिर दर्शकों को एक और रन-फेस्ट देखने को मिल सकता है।

टॉस बनेगा बॉस

इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो बाद में बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते और एक मैच पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। यहां ओस भी एक बड़ा फैक्‍टर है। राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम का मैच है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम का कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकता है।

जयपुर के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, मंगलवार 19 मई को जयपुर का दिन काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और रात को न्‍यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शाम को मैच के दौरान भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पश्चिम दक्षिण पश्चिम से करीब 22 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी व्‍यक्‍त की गई है।

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेराला।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड

जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी और नमन तिवारी।

ये भी पढ़ें

क्या बिना खेले ही IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मैच से पहले सुनील गावस्‍कर का बड़ा दावा
Updated on:
18 May 2026 05:43 pm
Published on:
18 May 2026 05:41 pm
Also Read
View All