क्रिकेट

‘पिच पर एक्स्ट्रा पानी डलवाते थे’, संजय बांगर ने बताया विराट कोहली की तैयारी का सीक्रेट, इसलिए सुबह 6 बजे करते थे प्रेक्टिस

Sanjay Bangar on Virat Kohli England Preparation: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर रन बनाने के लिए विराट कोहली ने कैसी कड़क तैयारी की थी। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले कोहली का यह पुराना सीक्रेट सामने आया है।
2 min read
Jul 10, 2026
Virat Kohli England Preparation, Sanjay Bangar on Virat Kohli, India vs England ODI Series 2026
विराट कोहली प्रैक्टिस करते हुए (Photo - IANS)

Sanjay Bangar on Virat Kohli England Preparation: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद अब सबकी नजरें वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 से पिछड़ने के बाद, अब मंगलवार से बर्मिंघम में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है।

मुंबई में सुबह जल्दी उठकर प्रैक्टिस करते थे

इसी बीच, टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने दूरदर्शन के 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। बांगर ने बताया कि साल 2014 के खराब इंग्लैंड दौरे के बाद, विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी को सुधारने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की थी। संजय बांगर ने कोहली के सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा, 'जब आप इंग्लैंड जाते हैं, तो पूरा खेल दो चीजों पर टिक जाता है, आप स्विंग का सामना कैसे करते हैं और गेंद को कितना लेट (देरी से) खेलते हैं। विराट ने इसके लिए मुंबई में सुबह 6 बजे ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।'

पिच पर नमी के लिए ज्यादा पानी डाल देते थे

बांगर ने आगे बताया कि इंग्लैंड जैसी स्विंग और नमी वाली कंडीशन तैयार करने के लिए वे सुबह की ओस का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा, 'हम सुबह जल्दी बिना ढकी हुई पिच पर अभ्यास करते थे ताकि सुबह की नमी और भारी हवा का फायदा मिल सके। जब धूप निकल आती थी और पिच सूखने लगती थी, तो हम जानबूझकर पिच पर एक्स्ट्रा पानी डाल देते थे ताकि गेंद सांप की तरह घूमती रहे (स्विंग होती रहे)।'

इंग्लैंड की पिच से वाकिफ हो रहे विराट

विराट कोहली ने तकनीकी रूप से मजबूत होने के लिए इस थका देने वाली प्रैक्टिस को बार-बार दोहराया। संजय बांगर के मुताबिक, इसी कड़ी ट्रेनिंग की वजह से भारत के मुख्य बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब जबकि मौजूदा युवा बल्लेबाज इंग्लैंड की पिचों पर संघर्ष कर रहे हैं, फैंस को उम्मीद है कि वनडे सीरीज में विराट कोहली अपनी इसी धाकड़ तकनीक के दम पर टीम इंडिया की लाज बचाएंगे।

Updated on:
10 Jul 2026 04:36 pm
Published on:
10 Jul 2026 04:32 pm
Also Read
View All
IND vs ENG: क्या लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश होगा भारत, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर बचा पाएंगे इज्ज़त?

‘लगा था अब इंडिया के लिए नहीं खेल पाऊंगी’, लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, भावुक होकर सुनाया पुराना किस्सा

IND vs ENG: सिर्फ संजू सैमसन नहीं ये दो खिलाड़ी भी लगातार चल रहे फ्लॉप, फिर भी गौतम गंभीर नहीं कर रहे टीम से बाहर

IND vs ENG 4th T20: खतरे में हैं हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी! इंग्लैंड से सीरीज के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू

IND vs ENG 5th T20 से पहले हैरी ब्रूक की टीम इंडिया को चेतावनी, 4-0 हराने और नंबर 1 की कुर्सी छीनने की कही बात