क्रिकेट

T20 World Cup 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट हुए संजू सैमसन, कोहली के अलावा अबतक सिर्फ इस खिलाड़ी को मिला है यह अवार्ड

सैमसन ने अबतक इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 77.33 की शानदार औसत से 232 रन बनाए हैं। अगर संजू यह अवार्ड जीत जाते हैं तो वे पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे।

2 min read
Mar 06, 2026
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ​संजू सैमसन (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson, Player of the Tournament, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर पर आ गया है। इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर चल रहा है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से न हारते तो शायद भारत फ़ाइनल में नहीं होता! कैसे टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने बदल की टीम इंडिया की किस्मत

सैमसन की जोरदार वापसी

सैमसन को इस टूर्नामेंट से ठीक पहले खराब फॉर्म की वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया। लेकिन सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी टीम में वापसी हुई और उसके बाद सैमसन ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। सैमसन को नामीबिया के खिलाफ पहला मैच खेलने का मौका मिला था। उस मैच में उन्होंने 8 गेंद पर 22 रन बनाए थे, इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद पर 24 रन, वेस्टइंडीज के करो या मरो मैच में 50 गेंद पर नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफ़ाइनल में 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।

232 रन ठोक चुके हैं सैमसन

सैमसन ने अबतक इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 77.33 की शानदार औसत से 232 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। वहीं दो अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्हें आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए नॉमिनेट किया है। अगर संजू यह अवार्ड जीत जाते हैं तो वे पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का रिकॉर्ड

खिलाड़ीटीमवर्षमैचरनविकेट
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान200779112
तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका200973170
केविन पीटरसनइंग्लैंड201062480
शेन वॉटसनऑस्ट्रेलिया2012724911
विराट कोहलीभारत201463190
विराट कोहलीभारत201652731
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया202172890
सैम करनइंग्लैंड202261213
जसप्रीत बुमराह भारत 2024 815

कोहली दो बार चुने गए हैं 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

कोहली दो बार 2014 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए थे। उनका अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यह अवार्ड मिला था। इन दोनों के अलावा अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी अबतक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को दी शिकस्त

Also Read
View All
T20 World Cup 2026: मात्र चार मैच में संजू सैमसन ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से न हारते तो शायद भारत फ़ाइनल में नहीं होता! कैसे टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने बदल की टीम इंडिया की किस्मत

IND vs ENG: संजू सैमसन अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जसप्रीत बुमराह को देने चाहते थे, बोले- मैं यहां नहीं होता अगर…

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को दी शिकस्त

मुंबई में संजू के बाद दुबे ने मचाई तबाही, भारत ने खड़ा किया टी20 वर्ल्डकप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

अगली खबर