क्रिकेट

संजू सैमसन नहीं खेलेंगे केरल क्रिकेट लीग, ऑक्शन में नहीं दिया नाम, पिछले सीजन थे सबसे महंगे खिलाड़ी

केसीएल के नए सीजन का ऑक्शन 11 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। पहले सैमसन ने इसके लिए अपना नाम दिया था, लेकिन अब उन्होंने नाम वापस ले लिया है। ऑक्शन में कुल 156 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, लेकिन संजू इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
2 min read
Jul 09, 2026
R Ashwin on Sanju Samson dropped, India vs Zimbabwe T20 squad 2026, Sanju Samson World Cup player of the tournament,
जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया से किया बाहर (Photo - IANS)

Sanju Samson, Kerala Cricket League 2026: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है और वे प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच सैमसन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग (KCL) के तीसरे सीजन में खेलने से मना कर दिया है।

केसीएल ऑक्शन से सैमसन ने नाम वापस लिया

केसीएल के नए सीजन का ऑक्शन 11 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। पहले सैमसन ने इसके लिए अपना नाम दिया था, लेकिन अब उन्होंने नाम वापस ले लिया है। ऑक्शन में कुल 156 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, लेकिन संजू इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

पिछले सीजन कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेले

पिछले सीजन संजू अपने भाई सैली सैमसन की कप्तानी में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेले थे। वे उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने उन्हें 26.80 लाख रुपये में खरीदा था, जो फ्रेंचाइजी को मिले कुल 50 लाख रुपये के ऑक्शन पर्स का आधे से भी ज्यादा था। ऐसे में जब फ्रेंचाइजी ने संजू को रिलीज किया तो इसे रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुके गए सैमसन

बता दें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी संजू सैमसन का नाम नहीं है। जिसके बाद काफी हंगामा मचा हुआ है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर फैंस तक सभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। यह टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है। जिम्बाब्वे सीरीज भारतीय टीम के मूल शेड्यूल का हिस्सा नहीं थी, इसे बाद में जोड़ा गया है। बीसीसीआई इस दौरे पर नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है।

आयरलैंड और इंग्लैंड में संजू का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा रखती है। एक थ्योरी यह भी है कि मैनचेस्टर टी20 मैच से पहले संजू ने खुद हटने की पेशकश की थी, ताकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सके। टीवी पर भी मैच से पहले संजू को गंभीर चर्चा करते देखा गया था।

Updated on:
09 Jul 2026 09:04 pm
Published on:
09 Jul 2026 09:04 pm