क्रिकेट

द्रविड़ को लेकर सहवाग ने किया बड़ा खुलासा, बोले-‘जब डरे-सहमे धोनी नहीं मारना चाहते थे शॉट’

वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ के गुस्से का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वह महेन्द्र सिंह धोनी पर नाराज हुए थे....!
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2021, 1:50 AM IST
rahul_darvid.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को जबरदस्त गुस्से में देखा था ,जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी ने अपना विकेट गंवा दिया था।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच का है यह वाकया
सहवाग क्रिकेट की न्यूज साइट को दिए हालिया इंटरव्यू में पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और द्रविड़ की चर्चा करते नजर आए। उनकी यह वार्तालाप इन दिनों सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी हुई है। हालिया विज्ञापन की चर्चा करते हुए सहवाग ने बताया, 'मैंने देखा है कि राहुल द्रविड़ किस हद तक नाराज हो सकते हैं। यह उस समय की घटना है जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी एक नए खिलाड़ी थे, तब उन्होंने एक शॉट खेला और पॉइंट पर पकड़े गए। द्रविड़ उनके इस शॉट पर बहुत नाराज थे। उस समय द्रविड़ ने नाराज होते हुए कहा था कि ‘यही तरीका है कि आपके खेलने का? आपको मैच समाप्त करके आना चाहिए था।'

धोनी को लगाई थी डांट
आमतौर शांत रहने और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ ने हाल ही एक विज्ञापन किया है, जिसमें उनको बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम के दौरान साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है। सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे।

द्रविड़ के डर से शॉट मारने से कतरा रहे थे धोनी
सहवाग ने कहा, जब धोनी अगली बार बल्लेबाजी के लिए आए, तो मैं देख सकता था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे। मैंने जाकर उनसे पूछा कि क्या गलत है। उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ द्वारा फिर से डांट नहीं खाना चाहते।

Published on: