
नई दिल्ली। IPL 2021 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला गया। इस मैच की पहली पारी में जब राशिद खान ने शुभमन गिल को आउट किया तो एसआरएच की मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर काव्या मारन (Kaviya Maran) झूम उठीं। इस मैच में राशिद खान के जलवे देखने को मिले। उन्होंने इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की टीम को शुरुआती झटके दिए।
फिर टीवी स्क्रीन पर दिखी SRH की 'मिस्ट्री गर्ल'
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच खेले गए मैच में एसआरएच की मिस्ट्री गर्ल के नाम मशहूर काव्या मारन (Kaviya Maran) टीवी की स्क्रीन पर नजर आई। इस मैच में वह अपनी टीम को सपोर्ट कर रही थीं। इस दौरान कैमरामैन की नजर उन पड़ी और उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।
राशिद ने किया आउट को झूम उठीं काव्या
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए राशिद खान ने जब केकेआर के शुभमन गिल को बोल्ड किया तो स्टैंड्स में मौजूद काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठी।
कौन है ये मिस्ट्री गर्ल!
आईपीएल 2021 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बोली लगाते वक्त भी इस मिस्ट्री गर्ल को देखा गया था और इनका नाम है काव्या मारन। वो सन ग्रुप के मालिक कलानिधी मारन की बेटी हैं। एसआरएच उन्हीं की टीम है।
Updated on:
12 Apr 2021, 12:43 AM IST
Published on:
11 Apr 2021, 11:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.