30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: CSK vs DC-27 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ पृथ्वी ने पोंटिंग को किया गलत साबित

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई। 38 गेंदों में ठोक डाले 72 रन....!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Apr 2021, 11:55 PM IST

prithvi_shaw.png

नई दिल्ली। IPL 2021 का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 38 गेंदों में 72 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया। उन्होंने सीएसके के खिलाफ महज 27 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021: आईपीएल के इतिहास में 600 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन

पिछले सीजन में शांत रहा था शॉ का बल्ला
दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज का बल्ला पिछले सीजन में शांत रहा था। उसके बाद टीम की और से खेलते हुए भी वे फ्लॉप रहे थे। लेकिन शॉ ने आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में दिखा दिया कि उनका स्तर कितना ऊंचा है।

चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई
पृथ्वी शॉ ने चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। शॉ ने अपनी पहली बाउंड्री दीपक चाहर को SIX लगाकर हासिल की। इतना ही नहीं शॉ ने पांचवें ओवर में शार्दुल ठाकुर की तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए।

शॉ और धवन ने लगाई दिल्ली की नैया पार
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर दिल्ली की नैया को पार लगाया। इसमें पृथ्वी ने 72 रन और धवन ने 85 रनों तूफानी पारियां खेली। पंत ने अपनी 72 रन की पारी को 9 चौके और 3 छक्के लगाकर सजाया। वहीं धवन ने 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 CSK vs DC Prediction Playing 11: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें, मैच से पहले जानिए आज कौनसी टीम जीत सकती है

पोटिंग ने शॉ की तकनीक पर किए थे सवाल खड़े
खुद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिकी पॉटिंग ने भी शॉ की खेलने की तकनीक पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन जिस तरह से शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल के पहले मैच में बल्लेबाजी की है, उससे शायद पॉटिंग की गलतफहमी भी दूर हो गई होगी।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list