क्रिकेट

ODI Ranking: वनडे रैंकिंग 2,3,4 पर भारत का कब्जा, गिल ने लगाई टॉप 2 में छलांग, कोहली और रोहित भी टॉप 5 में बरकरार

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 2, 3 और 4 में भारत का कब्जा है। दूसरे नंबर पर 791 रेटिंग अंक के साथ कप्तान गिल हैं। तीसरे नंबर पर 768 रेटिंग अंक के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा 754 रेटिंग अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं।
2 min read
Jun 24, 2026
Virat Kohli and Shubman Gill
वनडे मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल (Photo - BCCI@X)

ICC ODI Batsman Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताज़ा रैंकिंग जारी की है। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा जारी है। हालांकि अब भी नंबर 1 पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल बरकरार हैं। रैंकिंग में कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है। वह तीन स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। गिल के 791 रेटिंग अंक हैं।

गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ शतक का फायदा हुआ

रैंकिंग में नंबर 2, 3 और 4 में भारत का कब्जा है। तीसरे नंबर पर 768 रेटिंग अंक के साथ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। वहीं रोहित शर्मा 754 रेटिंग अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं। डेरिल मिचेल 815 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ गिल ने 84 और 154 रन की पारी खेली थी। जिसका उन्हें फायदा हुआ है।

इब्राहीम ज़दरान को हुआ नुकसान

अफगानिस्तान के इब्राहीम ज़दरान को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वे 712 रेटिंग अंक के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा 689 रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान के बाबर आज़म छठे, 683 रेटिंग अंक के साथ वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप सातवें और 679 रेटिंग अंक के साथ आयरलैंड के हैरी टेक्टर आठवे स्थान पर हैं। इन तीनों के रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

असालंका और ब्रूक को फायदा

श्रीलंका के चरित असालंका 659 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर आ गए हैं उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 656 रेटिंग अंक के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

केएल राहुल टॉप 10 से बाहर

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 2 पायदन के नुकसान के चलते टॉप-10 से बाहर होना पड़ा है। राहुल 651 रेटिंग अंक के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। ईशान किशन ने 78 गेंदों में 125 रन बनाए थे, अब वे 21 पायदान की उड़ान के साथ 43वें नंबर पर विराजमान हो गए है। वहीं आखिरी वनडे में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल 84 पायदान ऊपर आकर 71वें नंबर पर आ गए हैं।

Updated on:
24 Jun 2026 03:12 pm
Published on:
24 Jun 2026 02:46 pm