क्रिकेट

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को हुआ मोटा मुनाफा, कमाए इतने करोड़ रुपए

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की ही टी20 सीरीज खेली गई थी। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डिसिल्वा ने बताया कि इन दोनों सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को अच्छी खासी कमाई हुई है।
2 min read
ind_vs_sl.png

भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को बहुत मोटी कमाई हुई है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका और भारत की टीमों में कोरोना के केस भी सामने आए थे, लेकिन इसके बावजूद सीरीज का सफल आयोजन हुआ। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की ही टी20 सीरीज खेली गई थी। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डिसिल्वा ने बताया कि इन दोनों सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को अच्छी खासी कमाई हुई है।

सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट ने कमाए इतने करोड़
मोहन डिसिल्वा के अनुसार, भारत के खिलाफ खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से क्रिकेट बोर्ड को 14.5 मिलियन यूएस डालर यानी करीब 107.7 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि FTP (फ्यूचर टूअर्स प्रोग्राम) के अनुसार यह दौरा केवल 3 वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए था, लेकिन अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बीसीसीआई से के साथ बात करके 3 T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी दिलाई। इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इतना मुनाफा हुआ। डिसिल्वा ने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग और ग्राउंड जैसे अन्य अधिकारों से बोर्ड को 14.5 मिलियन यूएस डॉलर मिले।

महामारी के दौरान श्रीलंका क्रिकेट को हुआ था भारी नुकसान
डिसिल्वा ने यह भी बताया कि कोरोना महामारी की वजह से श्रीलंका क्रिकेट के कई कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे। जिसकी वजह से बोर्ड को काफी भारी नुकसान हुआ था। वहीं उन्होंने सीरीज पूरी करने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और भारत सरकार ने महामारी के समय में अपनी टीम को श्रीलंका आने दिया और यह सब सौहार्दपूर्ण संबंधों के कारण था।

भारत ने जीती थी वनडे सीरीज
कोरोना की वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दौरे को रद करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन बीसीसीआई के हस्तक्षेप के बाद बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। हालांकि टीम में कोरोना के मामले आने के बाद सीरीज के दूसरे मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। अगर यह सीरीज बीच में ही रद्द हो जाती तो श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान होता। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी और टी20 सीरीज 1-2 से हार गई थी।

Updated on:
12 Aug 2021 05:22 pm
Published on:
12 Aug 2021 05:20 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक