भारतीय टीम के स्पिनर कुणाल पांड्या दूसरे T20 मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके चलते, उनके संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों (पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडये, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल) को दूसरे T20 मैच से बाहर कर दिया गया। इस वजह से भारतीय टीम केवल 5 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी और छठे बल्लेबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार को बल्लेबाजी करने आना पड़ा। कमजोर बल्लेबाजी की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।