क्रिकेट

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज प्रीव्यू : दूसरे मैच में ब्रायन लारा से भिड़ेंगे सनथ जयसूर्या

-रोड सेफ्टी सीरीज में 2000 के दशक की झलक देखने को मिलेगी।-शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स होंगे आमने-सामने।-रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या।  

2 min read
Mar 05, 2021
brain_lara.jpg

नई दिल्ली। वर्ष 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (West Indies vs sri lanka) के मैचों को एक कड़े मुकाबले के रूप में देखा जाता था और रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 (Road Safety World Series 2021) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, रायपुर के शहीद वीर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंडस के इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दो टीमों के लीजेंड एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।

हालांकि, ये मैच इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो सबसे महान और धुरंधर बाएं हाथ के बल्लेबाज एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) एक बार फिर से प्रतिस्पर्धा करने और यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी सनथ जयसूर्या, एमराल्ड आइल की लीजेंड टीम से अधिक आकर्षक और प्रभावी हैं। दूसरी तरफ, जयसूर्या एक ऐसे मुकाबले के लिए उत्सुक होंगे, जो अतीत में अपनी बाउंड्री छक्कों के साथ स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूनार्मेंट अतीत की यादें याद दिलाएगी। साथ ही इस टूनार्मेंट में कुछ लीजेंड खिलाड़ियों की भी परीक्षा होगी, जिनके सामने अपने टेस्ट और 50 ओवरों के खेल के क्लास को सबसे ग्लैमरस प्रारूप यानी टी20 में जारी रखने की चुनौती होगी। टी20 में बल्लेबाजी रिकॉर्ड को देखें तो, जयसूर्या के पास अधिक अनुभव है और वह 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 629 रन के साथ काफी आक्रामक रहे हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लारा ने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो, जयसूर्या ने वनडे में 13430 रन बनाए है। उन्होंने साथ ही 111 मैचों में एक शतक के साथ 2317 रन बनाए हैं, जबकि लारा ने तीन टी20 मैचों में 99 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और 65 रन उनका सर्वोच्च है। टी20 रिकॉर्ड के मामले में लारा के मुकाबले जयसूर्या का पलड़ा भारी है। लेकिन हर एक मैच एक नया मैच है और वेस्टइंडीज अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को पछाड़ने के लिए उत्सुक होंगे।

श्रीलंका के पास जयसूर्या के अलावा सीमित ओवर के दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान के साथ जबरदस्त लाइन-अप है, जिसमें उपुल थरंगा, रसेल अर्नोल्ड, चमारा सिल्वा, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ के साथ साथ कुछ और भी बड़े नाम है। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज के पास कुछ बड़े नाम हैं। लेकिन उनके पास जो कमी है वह है टी 20 अनुभव की। लेकिन सभी की निगाहें टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ पर होंगी, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

टीमें :(संभावित)

श्रीलंका लेजेंड्स : तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), चमारा सिल्वा, दुलंजना विजेसिंघे, मलिंदा वनार्पुरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, अजंता मेंडिस, धमिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, चिंतका जयसिंघे, परवेज महारूफ, रसेल आर्नोल्ड, चमारा कपुगेदेरा।

वेस्टइंडीज लेजेंड्स : ब्रायन लारा (कप्तान), नरसिंह डोनरेन, एडम सैनफोर्ड, दीनानाथ रामनारेन, प्रेडो कॉलिन्स, रेयान ऑस्टिन, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, महेंद्र नागामुटू, रिडली जैकब्स, विलियम पकिर्ंग्स।

Published on:
05 Mar 2021 10:48 pm