पंत का विकेट 259 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद सुंदर और पटेल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। पटेल ने 34 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन एक विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरु किया। लेकिन लीच ने चेतेश्वर पुजारा को पगबाधा आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। पुजारा ने 66 गेंदों पर 17 रन में एक चौका लगाया। इसके तुरंत बाद ही बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को खाता खोले बिना बेन फोक्स के हाथों कैच कराकर आउट किया।