क्रिकेट

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, किशन, सूर्यकुमार और तेवतिया को मिला मौका

-इंग्लैंड के साथ होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की।-टीम में इशान किशन, राहुल तेवतिया और सूर्यकुमार यादव के रूप में तीन नए चेहरों को किया गया शामिल। भुवनेश्वर कुमार की वापसी।-तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं।  
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 9:31 AM IST
ishan_kishan.png

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई BCCI) ने इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को 19 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज (T20 Series) के लिए भारतीय टीम की घोषणा की।

टी20 टीम में 3 नए चेहरे शामिल
टीम में इशान किशन (Ishan Kishan) , ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia ) और मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav)के रूप में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। किशन ने शनिवार को ही विजय हजारे ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों में 173 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। उनके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है।

जसप्रीत बुमराह को आराम
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं। चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती को दोबारा टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है। लेग स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या इस टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

12 मार्च से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारतीय 12 मार्च से इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत करेगी। सीरीज का दूसरा मैच 14, तीसरा 16, चौथा 18 और पांचवां तथा अंतिम मैच 20 मार्च को खेला जाएगा।

भारती टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

Published on:
Also Read
View All
IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बगैर रुकावट खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे, जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट