क्रिकेट

T20 World Cup 2026: ‘सूर्यकुमार यादव कोई लप्पाबाज खिलाड़ी नहीं है…’, विस्फोटक पारी देख फैंस हुए गदगद, इंटरनेट पर करने लगा ‘सूर्या भाऊ’ ट्रेंड

T20 World Cup 2026: ‘दाएं से लपेटकर बाएं में ऐसे शॉट खेलने की कला सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों में ही पाई जाती है। सूर्यकुमार यादव कोई लप्पाबाज खिलाड़ी नहीं है। यह खिलाड़ी टीम का कप्तान है और बहुत ही जिम्मेदार खिलाड़ी है।’

2 min read
Feb 08, 2026
फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (इमेज सोर्स: जैकी यादव एक्स स्क्रीनशॉट)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के पहले ही मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ ऐसा विस्फोटक अर्धशतक जड़ा कि फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। स्काई ने कप्तानी पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को मझधार से निकला बल्कि 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की अहम पारी खेली।

ये भी पढ़ें

‘अगर वे बेगुनाह हैं, तो…’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

खुशी से झूम उठे फैंस

पहली जीत के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्स पर ‘सूर्या भाऊ’ ट्रेंड कर रहा है। खुशी से गदगद एक यूजर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “सूर्यकुमार यादव कोई लप्पाबाज खिलाड़ी नहीं है। यह खिलाड़ी टीम का कप्तान है और बहुत ही जिम्मेदार खिलाड़ी है। सोचो अगर आज सूर्यकुमार यादव न होते तो टीम इंडिया की क्या हालत हुई होती? सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन स्तर के प्लेयर ही नहीं बल्कि एक मझे हुए कप्तान भी हैं। आज सूर्या भाऊ के इस विपरीत परिस्थिति में 49 गेंदों पर 84 रन बहुत बड़े मायने रखते हैं।”

दूसरे ने यूजर ने लिखा- “दाएं से लपेटकर बाएं में ऐसे शॉट खेलने की कला सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों में ही पाई जाती है। सूर्या भाऊ अंतिम- अंतिम में मैच में माहौल बना दिया। उम्मीद नहीं थी की भारत 160 तक जाएगा”

एक और ने लिखा- “पहले बेटियां कप लाई… फिर युवा U-19 का कप जीते, अब नजरें सूर्या भाऊ के मिशन पर हैं…”, ऐसे ढेरों कमेंट फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

टीम इंडिया के जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "टीम जब 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, तो मुझे लगता था कि एक बल्लेबाज को अंत तक खेलने की जरूरत है। मुझे कभी नहीं लगा कि यह 180-190 विकेट है। मुझे लगा कि यह 140 विकेट है। गौती भाई ने 14 ओवर के बाद ब्रेक के दौरान मुझसे यही बात कही। उन्होंने कहा कि आखिर तक बल्लेबाजी की कोशिश करो, तुम इसे कभी भी कवर कर सकते हो।"

भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने अपना बहुत सारा क्रिकेट मुंबई में, इस विकेट पर और मुंबई क्रिकेट के मैदानों पर खेला है। इसलिए मुझे पता है कि इस तरह के विकेटों पर कैसे बल्लेबाजी करनी है। मैं बस गिनता रहा कि उस समय कौन गेंदबाजी करने वाला है और देखता रहा कि कितनी गेंद बची हैं, और मैं बस अच्छे और अपने शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था।"

ये भी पढ़ें

50 के उड़े चिथड़े, 200 घायल… पाकिस्तान मस्जिद ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का पहला रिएक्शन; बोले- भारत-अफगानिस्तान…

Also Read
View All

अगली खबर