क्रिकेट

T20 World Cup 2026: सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही नहीं, इन 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के अलावा कुल 36 भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंग, इनमें से भारत के अलावा तीन देशों के कप्तान भारतीय मूल के हैं।
2 min read
Feb 06, 2026
Monank Patel
USA के कप्तान मोनांक पटेल (Photo Credit - IANS)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब के लिए भिड़ेंगे, जिसमें टीम इंडिया के अलावा, 3 अन्य देशों के कप्तान भारतीय मूल के हैं। कनाडा की कमान दिलप्रीत बाजवा के हाथों में है, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। वहीं, गुजरात के आणंद में जन्मे मोनांक पटेल यूएसए की कप्तानी कर रहे हैं। भारत छोड़ने से पहले, बाजवा ने पटियाला के खिलाफ अंडर-19 मैच में 130 रन बनाए थे।

मोनांक गुजरात की अंडर-16 और अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। मोनांक ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गुजरात की अंडर-19 टीम में, जबकि अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 टीम में खेला है। साल 2013 में मोनांक ने अमेरिका में बसने का फैसला किया। वह क्रिकेट छोड़ चुके थे। वहां रेस्तरां का बिजनेस शुरू किया, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक बार फिर इस खेल से जोड़ दिया।

ओमान की टीम में ज्यादातर पाकिस्तान और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। इस टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है। पंजाब के लुधियाना में जन्मे जतिंदर सिंह ने साल 2015 में ओमान की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। आइए, जानते हैं कि इस विश्व कप में अन्य टीमों में भारतीय मूल के कौन-कौन खिलाड़ी हैं:

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, हर्ष ठाकर, जसकरणदीप बुट्टर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोवा, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, रविंदरपाल सिंह और युवराज समरा।

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्युष केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजने, साईतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, आशीष ओडेडरा, करण सोनावले, जय ओडेडरा और जितेन रामानंदी।

यूएई: अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान, हर्षित कौशिक और मयंक कुमार।

न्यूजीलैंड: ईश सोढ़ी, रचिन रवींद्र।

वेस्टइंडीज: गुडाकेश मोती।

साउथ अफ्रीका: केशव महाराज।

नीदरलैंड: आर्यन दत्त।

इटली: जसप्रीत सिंह।

Updated on:
06 Feb 2026 09:50 am
Published on:
06 Feb 2026 09:50 am