क्रिकेट

T20 world Cup 2026: ये छह स्टार खिलाड़ी खेल चुके हैं दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप, लिस्ट में कई नाम चौंकाने वाले

यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक नहीं, बल्कि दो देशों की ओर से खेला। आइए, इस लिस्ट में शामिल क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं।

2 min read
Feb 06, 2026
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन हांगकांग के लिए भी खेल चुके हैं। (Photo - IANS)

T20 world Cup 2026: वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दो अलग - अलग देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। इस खबर के माध्यम से आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के बारे में।

शेहान जयसूर्या: इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में श्रीलंका की ओर से खेला, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिकी टीम में स्थान मिला है। शेहान ने अब तक 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे फॉर्मेट में 1 अर्धशतक दर्ज है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मामले में अब श्रीलंका की एंट्री, पाकिस्तान को याद दिलाया 2009 आतंकी हमला; पीसीबी को पत्र लिख कही ये बात

रीलोफ वान डर मर्व: 41 वर्षीय मर्व ने साउथ अफ्रीका के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी। साल 2009 और 2010 में वह इसी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016, 2021 और 2022 में वह डच टीम (नीदरलैंड) की तरफ से खेले। विश्व कप 2026 में एक बार फिर मर्व इसी टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

मार्क चैपमैन: इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2014 और 2016 के वर्ल्ड कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले। आज के समय में वह टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। एक बार फिर चैपमैन को कीवी टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है।

डिर्क नैनेस: यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेला, जिसके बाद नीदरलैंड टीम का दामन थामा। वह टी20 वर्ल्ड कप 2010 में डच टीम का हिस्सा रहे हैं।

डेविड वीजे: तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2016 खेला। इसके बाद नामीबिया की टीम में शामिल हो गए। इस टीम के लिए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021, 2022 और 2024 खेला है।

कोरी एंडरसन: बैटिंग ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड की तरफ से खेला। इसके बाद अमेरिका बसने का फैसला किया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम से खेले।

ये भी पढ़ें

IPL से हटने के बाद अब PSL खेलेंगे मुस्तफिज़ुर रहमान, सैलरी में हुई 77% की भारी कटौती, मिलेंगे इतने करोड़

Also Read
View All

अगली खबर