क्रिकेट

IND vs NZ T20: आखिरी 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, यहां देखें पूरी 15 सदस्यीय टीम

Team India T20 Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
less than 1 minute read
Jan 26, 2026
Team India Squad for T20 Series 2026 vs New Zealand
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team India Unchanged Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके हैं और तीनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि अभी भी दो मुकाबले बाकी हैं और उन मैचों के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम में दो बदलाव किए गए थे। तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया था।

BCCI ने साफ कर दिया था कि श्रेयस अय्यर सिर्फ तीन मैचों के लिए ही इस सीरीज में रहेंगे और उसके बाद तिलक वर्मा की वापसी हो जाएगी, लेकिन बीसीसीआई ने सोमवार को बचे हुए दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान कर दिया और स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं किया है।

चौथे और 5वें मैच के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और अक्षर पटेल।

आपको बता दें कि सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम 1 फरवरी को मुंबई पहुंचेगी। 7 फरवरी को टी20 वर्ल्डकप अभियान शुरू करने से पहले 4 फरवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी। 2024 टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रिका को हराकर ही खिताब जीता था। टीम इंडिया की यह दूसरी ट्रॉफी थी। इससे पहले 2007 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। भारत के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही 2-2 बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीत पाई हैं।

Updated on:
26 Jan 2026 03:51 pm
Published on:
26 Jan 2026 03:44 pm