क्रिकेट

2023 वर्ल्ड कप, BGT 2025 और अब IPL 2026, विराट कोहली फैंस ने हर बार अपनी ‘गंदी’ हरकतों से किया देश को शर्मसार

कोहली से कहासुनी के बाद विराट के कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और ऑनलाइन एब्यूज शुरू कर दिया।

2 min read
May 25, 2026
विराट कोहली के फैंस ने ट्रेवीस हेड की पत्नी जेसिका को भद्दी गालियां दी (photo - cricket Australia )

Travis Head’s Wife Opens Up On Online Abuse, IPL 2026: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं। कई बार सोशल मीडिया पर देखा गया है कि विराट के फैंस उनके प्रतिद्वंदियों को ऑनलाइन एब्यूज करते हैं। कभी कोई खिलाड़ी उन्हें जल्दी आउट कर दे तो उसके सोशल मीडिया पर फैंस भद्दे कमेंट्स करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड कई बार इसके विक्टिम बने हैं।

वर्ल्ड कप 2023 हो या बार्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जब -जब हेड ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। फैंस ने उन्हें ऑनलाइन निशाने पर लिया है। विराट कोहली के फैंस ने हर बार अपनी 'गंदी' हरकतों से देश को शर्मसार किया है। ताज़ा मामला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मैच में कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया।

ये भी पढ़ें

MI vs RR: रियान पराग ही बन जाते सबसे बडे़ विलेन, अगर नहीं कामयाब होती ये चाल! जिसने पलट दी बाजी

हेड के परिवार और पत्नी को ऑनलाइन एब्यूज किया

इस घटना के बाद विराट कोहली के कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और ऑनलाइन एब्यूज शुरू कर दिया। हेड की पत्नी जेसिका को भद्दी गालियां दी गईं। न सिर्फ जेसिका, बल्कि उनके दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नफरत भरे निजी संदेश और कमेंट्स भेजे गए।

कोहली फैंस ने किया ट्रोल

जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट 'द एडवरटाइजर' से बात करते हुए कहा, “सुबह उठते ही मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अभद्र संदेशों की बाढ़ आ गई थी। यह ठीक वैसा ही लग रहा था जैसा 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुआ था। हम ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार को भी निशाना बना रहे हैं।”

जेसिका ने खेलों में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। खेल में जुनून तो होना चाहिए, लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के पीछे असली इंसान होते हैं। उम्मीद है कि ऐसी घटनाओं से लोग एक-दूसरे के प्रति ज्यादा संवेदनशील और दयालु बनेंगे।”

क्या था पूरा विवाद?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं। हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह एसआरएच के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए।

दरअसल, मैच के दौरान कोहली और ट्रेविस हेड आपस में उलझते हुए दिखाई दिए। पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने काफी आक्रामक जश्न मनाया था, जो हेड को पसंद नहीं आया था। इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान कोहली वेंकटेश अय्यर द्वारा लगाए जा रहे चौके-छक्कों के बाद हेड की तरफ देखते हुए बार-बार तंज कसते हुए नजर आए। हेड भी शांत नहीं रहे और उन्होंने भी इशारों-इशारों में विराट को जवाब दिया। एक वीडियो में विराट हेड को उनके सामने गेंदबाजी करने की चुनौती देते हुए भी नज़र आए।

कोहली फैंस की इन हरकतों से भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में शर्मसार होना पड़ता है। क्रिकेट के मैदान में होने वाली घटनायें मैदान तक ही सीमित रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बावजूद रियान पराग भड़का यह पूर्व खिलाड़ी, कहा – खुश हो लो, एंजॉय करो, लेकिन ऐसी बातें मत बोलो…
Updated on:
25 May 2026 04:29 pm
Published on:
25 May 2026 04:22 pm
Also Read
View All
IPL में चार नंबर पर क्वालिफाई कर क्या किसी टीम ने जीता है खिताब? सिर्फ इस टीम ने टॉप 2 के बाहर रहते हुए जीती है ट्रॉफी

IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों से जुड़ा है एक अजब संयोग, पहली बार आईपीएल में हुआ ऐसा

‘वैभव क्या सिर्फ बैटिंग के लिए बना है?’ इंपैक्ट प्लेयर नियम पर भड़के संजय मांजरेकर, BCCI को दी ये बड़ी चेतावनी

‘मैं गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा’, T20 में दोहरा शतक ठोकने की तैयारी में है वैभव सूर्यवंशी, यूनिवर्स बॉस को दिया खुला चैलेंज

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बावजूद रियान पराग भड़का यह पूर्व खिलाड़ी, कहा – खुश हो लो, एंजॉय करो, लेकिन ऐसी बातें मत बोलो…