क्रिकेट

“शुभमन गिल को टी20 टीम में लाने के लिए यह सब कर रहे हैं”, सैमसन को नज़रअंदाज़ किए जाने पर एस रमेश ने की तीखी आलोचना

रमेश ने कहा, "संजू को टीम से ड्रॉप करना चौंकाने वाला है और बेहद गलत है। कई लोग इसे प्रभसिमरन के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि असली मकसद कुछ और है। वे सीधे-सीधे गिल को टीम में नहीं लाना चाहते थे, इसलिए इस रास्ते से जा रहे हैं।”
2 min read
Jul 07, 2026
Shubman Gill vs Afghanistan
शुभमन गिल शॉट खेलते हुए (फोटो- IANS)

Sanju Samson, India T20 Team: पूर्व भारतीय ओपनर सदागोप्पन रमेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर किए जाने पर सवाल उठाया है। रमेश का मानना है कि ये फैसला सिर्फ़ प्रभसिमरन सिंह को मौका देने के लिए नहीं, बल्कि टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम में वापस लाने की तैयारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले हीरो संजू सैमसन का अचानक ड्रॉप होना क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला रहा। उनकी जगह पंजाब किंग्स के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है।

अपने यूट्यूब चैनल 'Vanakkam SAGO with Ramesh' पर रमेश ने कहा, "संजू को टीम से ड्रॉप करना चौंकाने वाला है और बेहद गलत है। कई लोग इसे प्रभसिमरन के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि असली मकसद कुछ और है। वे सीधे-सीधे गिल को टीम में नहीं लाना चाहते थे, इसलिए इस रास्ते से जा रहे हैं।”

एशिया कप से पहले हुई थी गिल की वापसी

शुभमन गिल को पिछले साल एशिया कप से ठीक पहले टी20 टीम का उपकप्तान बना दिया गया था। जिसके बाद संजू सैमसन को ओपनिंग पोजीशन से हाथ धोना पड़ा था। उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए मजबूर किया गया और बाद में टीम से ही बाहर कर दिया गया। दूसरी ओर गिल के लाघटर फ्लॉप रहने के बावजूद उन्हें ढेरों मौके दिये गए। अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम मैनेजमेंट से उन्हें बाहर कर संजू को वापस सलामी बल्लेबाज के तैर पर तरजीह दी।

गिल ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया

लेकिन गिल ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने 16 मैचों में 45.75 की औसत से 732 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.02 का रहा। टीम फाइनल तक पहुंची, हालांकि खिताब नहीं जीत पाई। गिल पिछले चार सीजन में से तीन में 600+ रन बना चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। रमेश ने साफ कहा कि संजू का ड्रॉप करना सही नहीं है, खासकर वर्ल्ड कप जिताने के बाद। उनका मानना है कि चयनकर्ता गिल को टी20 टीम में वापस लाने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ रहे हैं।

शुभमन गिल का टी20 करियर

गिल ने अब तक 36 टी20 मैचों की 34 पारियों में 29 की औसत से 841 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। लेकिन एक सलामी बल्लेबाज के लिए उनका स्ट्राइक रेट महज 140.63 का है, जो काफी कम है। 2025 में उन्होंने 15 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 24.25 की औसत और 137.26 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रहा और एक भी अर्धशतक नहीं लगा।

Updated on:
07 Jul 2026 05:36 pm
Published on:
07 Jul 2026 05:35 pm