क्रिकेट

U19 World Cup: 10वीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, अबतक जीत चुकी है इतने खिताब, जानें कैसा है रिकॉर्ड

U19 World Cup Final Records: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की टक्कर इंग्लैंड से 6 फरवरी से होने वाली है। इससे पहले भारत ने 9 फाइनल खेले हैं, जिनमें से 5 बार खिताब अपने नाम किया है।

2 min read
Feb 05, 2026
भारतीय अंडर-19 टीम (PC: X@/BCCI)

India Record in U19 World Cup Final: जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में चल रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने रिकॉर्ड चेज करते हुए 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

ये भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi बनेंगे U19 वर्ल्ड कप के सिक्सर किंग! फाइनल में इतने छक्के मारते ही रच देंगे इतिहास

6 फरवरी को खेल जाएगा फ़ाइनल

फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत अब तक अंडर-19 विश्व कप के 9 फाइनल में से 5 बार चैंपियन बन चुका है, जबकि 4 बार उपविजेता रहा है। अब यह टीम रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की दावेदार बनी हुई है। ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं टीम के अबतक के रिकॉर्ड पर।

भारत के नाम है पांच खिताब

साल 2000 में भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था। इसके बाद भारत ने 2006 के फाइनल में पाकिस्तान से शिकस्त झेली। इसके बाद साल 2008 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

भारतीय टीम ने साल 2016 से सभी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल खेले हैं। साल 2012 और 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था, वहीं 2016 में वेस्टइंडीज और 2020 में बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेली। 2022 के वर्ल्ड कप में भारत इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था। आखिरी बार 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर रनर-अप रहा था।

सालविरोधी टीमरिजल्टअंतर
2000श्रीलंकाजीत6 विकेट से
2006पाकिस्तानहार38 रन से
2008दक्षिण अफ्रीकाजीत12 रन (D/L मेथड)
2012ऑस्ट्रेलियाजीत6 विकेट से
2016वेस्टइंडीजहार5 विकेट से
2018ऑस्ट्रेलियाजीत8 विकेट से
2020बांग्लादेशहार3 विकेट (D/L मेथड)
2022इंग्लैंडजीत4 विकेट से
2024ऑस्ट्रेलियाहार79 रन से

खिताब की प्रबल दावेदार है

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए अपने सभी मुकाबलों में विरोधी टीम को मात दी है और बिना कोई मैच हारे फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। लेकिन इस टक्कर में भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इस मुकाबले में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें

क्या विपक्षी टीमों ने ढूंढ ली है वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी, U19 वर्ल्ड कप में हर बार एक ही पैटर्न में फेंक रहे विकेट

Updated on:
05 Feb 2026 01:12 pm
Published on:
05 Feb 2026 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर