क्रिकेट

RR vs DC: Vaibhav Sooryavanshi इतिहास रचने के करीब! एक छक्का लगाते ही उनके नाम दर्ज होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज भी हैरान

Vaibhav Sooryavanshi 100 sixes record: IPL 2026 के सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जयपुर में एक महा-रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे। 100 टी20 छक्के पूरे करने वाले पहले टीनेजर बनने के करीब पहुंचे वैभव।

2 min read
May 01, 2026
वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi 100 Sixes Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से जो तूफान खड़ा किया है, उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। महज 15 साल की उम्र में वैभव बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए काल बन चुके हैं। शुक्रवार को जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) की भिड़ंत होगी, तो सबकी नजरें वैभव पर होंगी। वैभव टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे करने से महज एक कदम दूर हैं।

ये भी पढ़ें

‘मैं बड़ा नहीं, वैभव ज्यादा छोटा है!’ सीनियर खिलाड़ी कहे जाने पर जायसवाल ने दिया ये जवाब, देखें वीडियो

छक्कों की सेंचुरी और वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अगर शुक्रवार को एक छक्का जड़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे। इस सीजन उन्होंने छक्कों की ऐसी बरसात की है कि वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। फिलहाल वह 400 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से डटे हैं।

वैभव के नाम दर्ज हैं ये बेमिसाल रिकॉर्ड्स

वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रसल ने 188 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि वैभव ने सिर्फ 167 गेंदों में इसे हासिल कर लिया। दूसरा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 37 गेंदों में शतक ठोकने के दौरान वैभव ने टी20 में अपने 1000 रन भी पूरे किए। वह सबसे तेज (महज 473 गेंदें) और सबसे कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने मिचेल ओवन (533 गेंदें) को पीछे छोड़ा।

हैदराबाद के खिलाफ एक ही पारी में 12 छक्के जड़कर उन्होंने मुरली विजय के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एक आईपीएल पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज के लगाए गए यह सबसे ज्यादा छक्के हैं।
भले ही शिखर धवन जैसे दिग्गज कहते हों कि वह अभी बच्चा है, लेकिन मैदान पर वैभव का बल्ला किसी अनुभवी चैंपियन की तरह बोल रहा है।

Also Read
View All