क्रिकेट

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर

आईसीसी और ईसीबी के कड़े सुरक्षा नियमों के तहत वैभव सूर्यवंशी को सीनियर खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने होंगे। इसके अलावा दौरे पर उनके माता-पिता भी टीम के साथ ठहरेंगे।
2 min read
Jun 24, 2026
Ind vs Eng 3rd T20I Playing XI Prediction
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz)

Vaibhav Sooryavanshi separate changing room: 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत के लिए टी20 मैच खेलते हुए नज़र आएंगे। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है। इन दोनों सीरीज के दौरान वैभव भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे। उन्हें टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा। ऐसा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत किया जाएगा।

अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी

यह व्यवस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत की जा रही है। ईसीबी के नियमों के अनुसार, 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को सीनियर टीम के साथ कॉमन ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। इसलिए वैभव सूर्यवंशी को हर मैच वेन्यू पर अलग चेंजिंग रूम और सुविधाएं दी जाएंगी। उनके माता-पिता भी पूरे दौरे पर उनके साथ रहेंगे।

सेफगार्डिंग प्रोसीजर लागू होगा

ईसीबी ने ‘द गार्डियन’ को बताया, “यह आईसीसी के अंतर्गत आने वाली सीरीज है, इसलिए इसमें सेफगार्डिंग प्रोसीजर लागू होते हैं। ईसीबी की ‘सेफ हैंड्स पॉलिसी’ भी हर समय लागू रहेगी। हम भारतीय टीम के टीम लायजन ऑफिसर से लगातार संपर्क में हैं और हर वेन्यू पर सेफगार्डिंग ऑफिसर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ड्रेसिंग रूम से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो।”

होटल में वैभव के साथ मां -बाप भी ठहरेंगे

ईसीबी ने आगे कहा, “वैभव के माता-पिता पूरे दौरे पर उनके साथ यात्रा कर रहे हैं और एक ही होटल में ठहरेंगे। उनकी उम्र को देखते हुए यह विशेष इजाजत दी गई है, जो आमतौर पर नहीं दी जाती। इससे हमें भरोसा है कि उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।”

IPL में यह नियम लागू नहीं होता

भारत में ऐसी कोई सख्ती नहीं है। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। इंग्लैंड में हालांकि यह व्यवस्था आम है। आर्सेनल के युवा खिलाड़ी मैक्स डाउमन ने भी पिछले सीजन 16 वर्ष की उम्र पूरी होने तक अपने टीममेट्स से अलग ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल किया था।

Updated on:
24 Jun 2026 07:04 pm
Published on:
24 Jun 2026 06:54 pm
Also Read
View All