Vaibhav Sooryavanshi Set to make India Debut: BCCI की अजीत अगरकर की अगुवाई वाली कमेटी आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहले आईपीएल पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2026 के बाद आयरलैंड के दौरे के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वह इस दौरे पर भारत के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi Set to make India Debut: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में हैं। सबसे खास बात ये है कि 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी इस सीजन में किसी को भी नहीं बख्शा है। उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की है। राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज अब तक इसी तरह सबको हैरान किया है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें इनाम देने और बिहार के इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ाने का लक्ष्य बना रहा है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की तैयारी में है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद पहले विदेशी दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में चुना जा सकता है। इस दौरे पर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेलेगा।
रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से पुष्टि करते हुए बताया कि वैभव आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में शामिल हैं और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को भी शॉर्टलिस्ट किया है। इसकी वजह इस सीजन में उनके द्वारा की गई दुनिया के बेहतरीन पेसर्स की धुनाई है। उन्होंने सीजन की शुरुआत सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करके के बाद जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड तक को भी नहीं बख्शा है।
वैभव, अगर चुने जाते हैं तो भारत के लिए खेलने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर का 1989 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 26 जून को सूर्यवंशी की उम्र महज 15 साल 91 दिन होगी। जबकि, तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना डेब्यू 16 साल 205 दिन की उम्र में किया था।
सचिन तेंदुलकर 16 साल, 205 दिन
पार्थिव पटेल 17 साल, 153 दिन
मनिंदर सिंह 17 साल, 222 दिन
हरभजन सिंह 17 साल, 288 दिन
लक्ष्मी रतन शुक्ला 17 साल, 320 दिन
वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 91 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही वो मुकाम हासिल कर लिए हैं, जिन्हें 30 साल के कई खिलाड़ी भी कभी हासिल नहीं कर पाए। 14 साल और 23 दिन की उम्र में उन्होंने आईपीएल के सबसे तेज शतकों में से एक (35 गेंदों में) बनाया और वह भी ऐसी गेंदबाजी के खिलाफ, जिसमें मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज शामिल थे।
सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी शतक बनाए हैं। दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में काफी कम उम्र का होने के बावजूद उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है। एक मुख्य ओपनर के तौर पर उन्होंने भारत को उसका छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए। उन्होंने 62.71 की औसत और 169.50 के स्ट्राइक रेट से कुल 439 रन बनाए, जिसमें फाइनल में बनाए गए 175 रन (80 गेंदों में) भी शामिल हैं।