क्रिकेट

चेपक पर पिछले 22 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार रिकॉर्ड

-भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।-चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं।-चेपक में भारतीय टीम पिछले 22 साल से एक भी टेस्ट नहीं हारी है। भारत को यहां आखिरी बार जनवरी 1999 में पाकिस्तान के हाथों 12 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
2 min read
Jan 26, 2021
team_india
भारतीय टीम

नई दिल्ली। चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।

भारत का पलड़ा भारी, 9 में से 5 टेस्ट जीते
चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

पिछली भिड़ंत में विजयी रहा भारत
भारत ने पिछली बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेला था, जब उसने पारी और 75 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था और वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे।

भारत ने बनाए थे 759 रन
इंग्लैंड ने उस मैच में पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया था। इसमें मोइन अली के 146 और जोए रूट के 88 रन शामिल है। इसके जवाब में भारत ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। भारत का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से नायर ने नाबाद 303, लोकेश राहुल ने 199 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी थी।

चेपक मैदान पर भारत का शानदार रिकॉर्ड
भारत ने चेपक मैदान पर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह हारे हैं और 11 ड्रॉ रहा है। 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा था।

टीम इंडिया के गाबा है चेपक मैदान
चेपक में भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है। इस ग्राउंड को टीम इंडिया का गाबा कहा जा सकता है। चेपक में भारतीय टीम पिछले 22 साल से एक भी टेस्ट नहीं हारी है। भारत को यहां आखिरी बार जनवरी 1999 में पाकिस्तान के हाथों 12 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया यहां आठ टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें पांच में भारत को जीत मिली और तीन ड्रॉ रहे हैं।

Published on:
26 Jan 2021 10:12 am
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान