क्रिकेट

टूटते-टूटते रह गया विजय हजारे ट्रॉफी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, विदर्भ के अमन मोखाड़े सिर्फ 17 रन रह गए पीछे

अमन मोखाड़े ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 814 रन बनाए। वह VHT के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नारायण जगदीशन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।

2 min read
Jan 18, 2026
विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े (फोटो- ESPNcricinfo)

Vijay Hazare Trophy Records: भारत के घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल आज विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने 33 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया। लेकिन वह नारायण जगदीशन के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। उन्होंने इस सीजन में 814 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

ट्रायल्स के बाद नहीं मिलते मौके, तो फूट-फूट कर रोता था ये गेंदबाज, आज टीम इंडिया का है स्ट्राइक बॉलर

17 रन दूर रह गए

नारायण जगदीशन ने साल 2022-23 की विजय हजारे ट्रॉफी में 830 रन बनाए थे, जो कि विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। यह मैच शुरू होने से पहले अमन मोखाड़े को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 50 रन की दरकार थी। अमन की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन दुर्भाग्यवश वह 33 रन के स्कोर पर अंकुर पंवार का शिकार बन गए। इस तरह वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 17 रन दूर रह गए। अमन ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 814 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 97.62 का रहा।

अमन ने इस सीजन सबसे ज्यादा पांच शतक लगाए। इसी के साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उनके अलावा नारायण जगदीशन और करुण नायर भी 5-5 शतक लगा चुके हैं।

जगदीशन टॉप पर, शॉ हैं नंबर-2

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तमिलनाडु के नारायण जगदीशन टॉप पर हैं। जगदीशन ने 2022-23 के सीजन में 8 पारियों में 830 रन बनाए थे। उसी सीजन में उन्होंने पांच शतक भी जड़े थे। दूसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का नाम आता है, जिन्होंने 2020-21 के सीजन में 827 रन बनाए थे। इस सीजन में 814 रन बनाकर अमन मोखाड़े तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इनके बाद चौथे स्थान पर करुण नायर हैं, जिन्होंने 2024-25 में 779 रन बनाए थे। सूची में पांचवें नंबर पर देवदत्त पडिक्कल का नाम है। पडिक्कल ने विजय हजारे के 2020-21 के सीजन में 737 रन बनाए थे।

क्रमखिलाड़ीटीमसीजनमैचरनसर्वोच्च स्कोर
1नारायण जगदीशनतमिलनाडु2022/238830277
2पृथ्वी शॉमुंबई2020/218827227*
3अमन मोखाड़ेविदर्भ2025/2610814150*
4करुण नायरकर्नाटक2024/259779163*
5देवदत्त पडिक्कलकर्नाटक2020/217737152
6देवदत्त पडिक्कलकर्नाटक2025/269725147
7मयंक अग्रवालकर्नाटक2017/188723140
8ऋतुराज गायकवाड़महाराष्ट्र2022/235660220*
9मयंक अग्रवालकर्नाटक2024/2510651139*
10रवि समर्थकर्नाटक2020/217613192

ये भी पढ़ें

अभिज्ञान कुंडू को कोच ने किया था रेलवे स्टेशन पर सोने को मजबूर, अनोखी ट्रेनिंग से निकला भारत का अगला क्रिकेट स्टार

Also Read
View All

अगली खबर