क्रिकेट

‘यह टीम हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगी’, RCB की बिक्री पर विजय माल्या का छलका दर्द

RCB, Virat Kohli: RCB की ₹16,660 करोड़ की ऐतिहासिक डील पर विजय माल्या ने तोड़ी चुप्पी! क्यों कहा कि दुनिया उन पर हंसती थी? विराट कोहली को चुनने से लेकर 'DNA' तक, माल्या का भावुक संदेश जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
2 min read
Mar 26, 2026
virat kohli rcb vijay mallya
RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या और विराट कोहली (Photo - IANS)

RCB, Virat Kohli, RCB Owner Vijay Mallya: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व मालिक विजय माल्या ने फ्रेंचाइजी की इस ऐतिहासिक बिक्री के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बेहद भावुक संदेश दिया है। माल्या, जिन्होंने साल 2008 में महज ₹450 करोड़ में इस टीम की नींव रखी थी, आज उसकी ₹16,660 करोड़ की भारी-भरकम कीमत देखकर गदगद हैं। माल्या ने कहा कि जिस इन्वेस्टमेंट को दुनिया कभी मेरा 'फालतू का शौक' (Vanity Project) कहकर मजाक उड़ाती थी, आज उसकी वैल्यू ने सबको जवाब दे दिया है। नए कंसोर्टियम को टीम सौंपते हुए उन्होंने साफ किया कि चाहे मालिकाना हक बदल जाए, लेकिन RCB हमेशा उनके DNA का हिस्सा रहेगी। मीडिया के मुताबिक माल्या ने इस विशाल वैल्यूएशन को अपनी पुरानी विजन की जीत बताया है।

लोग मुझ पर हंसते थे…

सोशल मीडिया (X) पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए माल्या ने साल 2008 के उन दिनों को याद किया जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा, 'मैं RCB के नए मालिकों को दिल से बधाई देता हूं और उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं।' माल्या ने आगे लिखा, 'जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में यह टीम खरीदी थी, तब बहुत से लोग मुझ पर हंसे थे। उन्होंने इसे मेरा शौक या पैसे की बर्बादी बताया था।'

450 करोड़ से 16,600 करोड़

माल्या ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसके पीछे एक बड़ी सोच थी। उन्होंने अपनी कंपनी के ब्रांड 'रॉयल चैलेंज' के नाम पर ही टीम का नाम RCB रखा था। आज उस निवेश की कीमत देखकर वे काफी खुश हैं। उन्होंने बताया, 'यह देखकर बहुत सुकून मिलता है कि मेरा 450 करोड़ का निवेश आज 16,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।' यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

विराट कोहली को चुनना और फैंस का शुक्रिया

माल्या ने अपनी पोस्ट में विराट कोहली का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'RCB हमेशा मेरे DNA में रहेगी। मुझे वो पल अच्छे से याद है जब हमने युवा विराट कोहली को टीम में चुना था, जो आज दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं।' अंत में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'उन सभी RCB फैंस को मेरा धन्यवाद जो मेरे समय से टीम के साथ जुड़े रहे। कृपया बेंगलुरु के इस शेर (RCB) को अपना सपोर्ट देते रहें। नमस्कारा।'

क्यों बिकी टीम?

यह ऐतिहासिक बदलाव तब हुआ जब आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक ग्रुप ने यूनाइटेड स्पिरिट्स (डिआजियो) से टीम की 100% हिस्सेदारी खरीद ली। इस डील में आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों टीमें शामिल हैं।

Also Read
View All
Shreyas Iyer Instagram Bio: क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को श्रेयस अय्यर की जिंदगी में? जानें दूसरे DOB की पूरी कहानी

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई कहा-सुनी, पहले टी20 से पहले नेट प्रैक्टिस की वीडियो हुई वायरल

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे