क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट-अनुष्का पहुंचे पीएम मोदी के गुरु के आश्रम

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर समाधि स्थल पर ध्यान लगाया। इस दौरान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का और मां सरोज कोहली भी थीं। कोहली ने परिवार के साथ आश्रम में ही रात्रि प्रवास भी किया।

2 min read
virat-kohli-and-anushka-sharma-reached-rishikesh-in-pm-modi-guru-ashram_1.jpg
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट-अनुष्का पहुंचे पीएम मोदी के गुरु के आश्रम।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। जहां शीशमझाड़ी स्थित पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर समाधि स्थल पर ध्यान लगाया। इस दौरान कोहली के साथ उनकी मां सरोज कोहली भी थीं। समाधि स्थल कोहली ने करीब 20 मिनट तक ध्यान साधना की। आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने विराट और अनुष्का के साथ उनकी मां आश्रम पहुंचने की पुष्टि करते हुए बताया कि कोहली ने परिवार के साथ आश्रम में ही रात्रि प्रवास भी किया।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु हैं। उनके आश्रम में अक्सर सेलिब्रिटी पहुंचते रहते हैं। इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई फिल्म अभिनेता और नेता समाधि स्थल के दर्शन को पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि विराट कोहली परिवार के साथ सोमवार सुबह ही ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर में एक रिजॉर्ट पहुंचे थे, लेकिन किसी इसकी भनक तक नहीं लगी।

घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती की

पत्नी अनुष्का शर्मा और मां सरोज कोहली के साथ विराट दयानंद आश्रम पहुंचे और आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद विराट के परिवार ने आश्रम स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। इसके बाद आश्रम में ही रात्रि विश्राम किया।

यह भी पढ़े - भारत के इस सलामी बल्लेबाज ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान

बाबा नीम करोली के दर्शन को भी पहुंचे थे कोहली

ज्ञात हो कि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का नैनीताल में बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उस दौरान विराट ने यहां काफी समय बिताया था। कोहली ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए बीसीसीआई ने किया एक और ऐलान

Published on:
31 Jan 2023 11:14 am
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो