क्रिकेट

MS Dhoni के घर में Virat Kohli का बजा डंका, अफ्रीकी गेंदबाजों के छूटे पसीने, बनाया नया कीर्तिमान

Virat Kohli ODI Hundred: रांची में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस दिग्गज का यह 83वां शतक है।

2 min read
Nov 30, 2025
Virat Kohli 52nd odi centiury ind v sa ranchi
विराट कोहली (फोटो- IANS)

Virat Kohli 100 vs South Africa in Ranchi: रांची में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अपने करियर का 52वां शतक जड़ दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83वां शतक है। वह टेस्ट में 30, वनडे में 52 और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इस शतक से वह सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से काफी आगे निकल गए हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 33 शतक हैं।

रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की और 25 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लग गया। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हुए और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए। इन 3 छक्कों की मदद से रोहित वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (352) लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली जमे रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर सस्ते में पवेलियन लौट गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए केएल राहुल के साथ मिलकर विराट अपने शतक तक पहुंचे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। विराट कोहली ने अपना आखिरी वनडे शतक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। कोहली ने इस शतक को पूरा करने के लिए 102 गेंदों का सामना किया। कोहली नांद्रे बर्गर का शिकार हुए और 43वें ओवर में 135 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुल 120 गेंदों का का सामना किया और अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए।

विराट के टेस्ट और टी20 के आंकड़े

विराट कोहली ने 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल में 4,188 रन बनाए हैं। कोहली ने 2025 आईपीएल के दौरान टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कोहली ने 30 शतक के साथ 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें 7 दोहरे शतक भी शामिल हैं। कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और उनका सपना 2027 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप को जीतना है।

Updated on:
30 Nov 2025 11:13 pm
Published on:
30 Nov 2025 04:20 pm
Also Read
View All
IND vs AFG: डेब्यू मैच में 6 विकेट लेकर चमकने वाले Manav Suthar की अनसुनी कहानी, IPL नहीं टेस्ट था लक्ष्य

Women T20 World Cup 2026: जेमिमा रोड्रिग्स नहीं भारतीय टीम की इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, क्या खत्म होगा खिताब का सूखा?

‘ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग’, डेब्‍यू टेस्‍ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद PoTM अवॉर्ड जीतने पर बोले- मानव सुथार

IND A vs SL A Live Streaming: फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुक़ाबला कल, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

‘हमें उसके खिलाफ स्ट्रगल करना पड़ा’, मानव सुथार की दमदार गेंदबाजी के आगे अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने डाले हथियार