क्रिकेट

विराट कोहली, एम.एस. धोनी और तेंदुलकर से भी ज्यादा अमीर भारतीय क्रिकेटर कौन है?

एक भारतीय क्रिकेटर ऐसा भी है, जो ज्यादा पॉपुलर नहीं है। इसके बावजूद वह दौलत के मामले में विराट कोहली, धोनी और सचिन तेंदुलकर से कहीं आगे है।

2 min read
dhoni_virat_and_tendulkar.png

भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है। दौलत के मामले में भी भारतीय क्रिकेटर्स पीछे नहीं हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ी अच्छी कमाई करते हैं। कई भारतीय क्रिकेटर विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय क्रिकेटर्स के पास दौलत की कोई कमी नहीं हैं। ये लोग साल में करोड़ों रुपए कमाते हैं। हालांकि एक भारतीय क्रिकेटर ऐसा भी है, जो ज्यादा पॉपुलर नहीं है। इसके बावजूद वह दौलत के मामले में विराट कोहली, धोनी और सचिन तेंदुलकर से कहीं आगे है। इस क्रिकेटर का नाम है आर्यमान बिड़ला। जानते हैं इनके बारे में।

सबसे अमीर क्रिकेटर
आर्यमान बिड़ला सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। आर्यमान बिड़ला परिवार से हैं। ये बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। आर्यमान के पिता कुमार मंगलम बिड़ला की गिनती भारत के बड़े बिजनेमैन में होती है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास करीब 70 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिक हैं और आर्यमान बिड़ला खानदान के वारिस हैं।

क्रिकेट का शौक बचपन से
आर्यमान बिड़ला को क्रिकेट का शौक बचपन से ही है। ऐसे में आर्यमान ने बहुत कम उम्र से ही क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। हालांकि इन दिनों वे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। लेकिन वे रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और आईपीएल टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। आर्यमान ने प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।

आईपीएल में रहे राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा
बता दें कि आर्यमान बिड़ला आईपीएल में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे आईपीएल में वर्ष 2018 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि वे आईपीएल में कोई मैच नहीं खेल पाए। इसके अलावा आर्यमान
रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा भी रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए जूनियर वर्ग में खेलने वाले आर्यमान बिड़ला वर्ष 2017 में रणजी सीनियर टीम से जुड़े। आर्यमान ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और चार लिस्ट ए मैच खेले। इसके अलावा वे सीके नायुडू ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन शतक सहित 602 रन बनाए थे।

स्वास्थ्य कारणों की वजह से लिया ब्रेक
फिलहाल आर्यमान ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। बताया जा रहा है उन्हें एंग्जायटी की समस्या है और फिलहाल वे अपनी मेंटल हेल्थ फोकस कर रहे हैं।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
27 Mar 2021 12:13 pm