मैच के बाद बटलर ने कहा, अपने साथियों की प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। हमने भारत को 336 रनों तक सीमित करने के लिए एक बहुत अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि हम उस शैली के लिए प्रतिबद्ध रहे जिसमें हम अपना क्रिकेट खेलना चाहते हैं। बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए एक असाधारण काम किया। जिस तरह से हम खेले वह शानदार है। शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई और फिर स्टोक्स और बेयरस्टो ने बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जो निर्णायक होगा।