ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी जडेजा को चोट
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद से जडेजा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। क्योंकि उनके अंगूठे में चोट लगी और उनकी सर्जरी होनी थी। उनकी इस चोट ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर करा दिया था। आईपीएल के लिए उनकी उपलब्धता पर भी संदेह था, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को खुश होने का मौका मिल गया है।