क्रिकेट

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने 99 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
2 min read
• •
Jun 21, 2026
WI vs SL
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। (Photo - EspnCricInfo)

West Indies vs Sri Lanka, Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का 17वां मुक़ाबला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया। ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ग्रुप 2 के इस लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में वेस्टइंडीज के सामने श्रीलंका की टीम कभी भी कड़ी प्रतिस्पर्धा करती नहीं दिखी।

श्रीलंका की टीम मात्र 98 पर ढेर

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से नीलक्षिका सिल्वा ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, कविशा दिल्हाड़ी ने 21 रन बनाए। इमेशा दुलानी और काव्या काविंदी ने 17-17 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। उनके अलावा करिश्मा रामहरक ने 2 विकेट, हेनरी, फ्लेचर, एलेने, और अश्मिनी मुनिसार ने 1-1 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई

वेस्टइंडीज ने 99 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए स्टेफनी टेलर ने नाबाद 27 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान हेली मैथ्यूज ने 17, डिएंड्रा डॉटिन ने 12 और जैनिलेया ग्लासगो ने नाबाद 10 रन बनाए।

कविशा दिल्हाड़ी ने झटके चार विकेट

बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली श्रीलंका का गेंदबाजी में भी बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। गेंदबाज मैच को रोमांचक नहीं बना सकीं। कविशा दिल्हाड़ी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन उनका अकेला प्रयास टीम के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

श्रीलंका की तीसरे मैच में यह दूसरी हार

वेस्टइंडीज की तीसरे मैच में यह तीसरी जीत है और वह ग्रुप में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका की तीसरे मैच में यह दूसरी हार थी। श्रीलंका 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जीत के साथ वेस्टइंडीज की टॉप-4 में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है, जबकि श्रीलंका के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। श्रीलंका के लिए टॉप-4 में पहुंचने की संभावना बेहद कम हो गई है।

Updated on:
21 Jun 2026 07:03 pm
Published on:
21 Jun 2026 07:03 pm
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान