क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में सिक्स लगाने के मामले में टिम साऊदी ने सचिन, कपिल देव जैसे दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

WTC Final में पांचवें दिन के खेल में कीवी टीम के खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि जो टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं बना पाए।

2 min read

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड बने। मंगलवार को खिताबी मुकाबले में पांचवें दिन के खेल में कीवी टीम के खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि जो टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं बना पाए। न्यूजीलैंड टीम के प्लेयर टीम साऊदी ने मैच के पांचवें दिन बल्लेबाजी करते हुए ऐसा कारानाम कर दिखाया, जो सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रोहित शर्मा और इयान बॉथम जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए। 32 साल के गेंदबाज और 78 टेस्ट मैचों में 309 विकेट चटका चुके टिम साऊदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टेस्ट क्रिकेट में लगाए 75 सिक्स
न्यूजीलैंड के टिम साऊदी ने करीब 144 साल के टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवें दिन टिम साउदी ने 46 गेंदों पर 30 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 सिक्स और 1 चौका जड़ा। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनके सिक्स की संख्या 75 तक पहुंच गई। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सके हैं। रिकी पॉटिंग ने 168 टेस्ट में 73 सिक्स लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 69 सिक्स, इयान बॉथम ने 102 टेस्ट में 67 सिक्स और कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 61 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में टिम साऊदी टेस्ट क्रिकेट में सिक्स लगाने के मामले में इन दिग्गजों से आगे निकल चुके हैं।

अब इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड निशाने पर
सचिन, पॉटिंग और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पछाड़ने के बाद अब कीवी खिलाड़ी टिम साऊदी के निशाने पर कुछ अन्य दिग्गजों के रिकॉर्ड निशाने पर हैं, जिन्हें वे जल्द ही तोड़ सकते हैं। अब टिम के निशाने पर महेन्द्र सिंह धोनी (78 सिक्स), पीटरसन (81 सिक्स) और लारा (88 सिक्स) जैसे बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेटरों में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक सिक्स लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं। सहवाग ने 104 मैचों में 91 छक्के लगाए हैं। वहीं सहवाग दुनिया में सबसे अधिक सिक्स लगाने के मामले में मैक्कुलम, गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल और जैक कैलिस के बाद पांचवें नंबर पर हैं।

पांचवें दिन टीम इंडिया की गेंदबाजी रही शानदार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पांचवें दिन टीम इंडिया की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को जल्द ही पवेलियन लौटा दिया। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त से रोका। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 249 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल की। वहीं पहली पारी में 217 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर कीवी टीम पर 32 रन की बढ़त हासिल की।

Updated on:
23 Jun 2021 08:09 am
Published on:
23 Jun 2021 08:06 am
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11