क्रिकेट

WPL 2026 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने वापस लिया नाम, टीम को सभी सीजन में पहुंचाया था फाइनल में

WPL 2026 Auction: दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीनों सीजन खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर जेस जोनासन ने इंजरी के चलते ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। दिल्ली WPL के तीनों ही सीजन के फाइनल में पहुंची थी।

2 min read
Nov 27, 2025
Photo Source: WPL

Tata WPL 2026 Auction : वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के लिए गुरुवार 27 नवंबर को ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में WPL की पांच टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन ऑक्शन से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन ने अपना नाम वापस ले लिया है। जोनासन पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रही हैं।

WPL ऑक्शन आज 3:30 बजे से होना है, लेकिन इससे ठीक पहले जेस जोनासन ने इंजरी के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। जोनासन को कंधे में चोट लगी थी और पिछले कुछ समय से वे इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अभी वे पूरी तरह फिट नहीं है, जिसके चलते उन्हें ऑक्शन से ठीक पहले ही अपना नाम वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें

WPL 2026 Auction Live Streaming: WPL का पहला मेगा ऑक्शन आज, जानें लाइव स्‍ट्रीमिंग समेत सभी अहम बातें

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले तीनों सीजन

स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन WPL की शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। दिल्ली ने 2023 के ऑक्शन में उन्हें 50 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था। तीन साल में दिल्ली के लिए खेलते हुए जोनासन ने 24 मैचों में पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने तीन सीजन में 33 विकेट चटकाए और 138.50 की स्ट्राइक रेट से 295 रन भी बनाए थे। दिल्ली ने मेगा ऑक्शन से पहले एनाबेल सदरलैंड और मैरीजेन काप को रिटेन किया था। ऐसे में जोनासन को ऑक्शन में जाना था। दिल्ली के अन्य तीन रिटेंशन शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और निकी प्रसाद है।

39 सेट में 276 खिलाड़ियों की होगी निलामी

2026 के WPL से पहले मेगा ऑक्शन में 39 सेट में 276 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन के लिए मार्की लिस्ट में एलिसा हीली, दीप्ति शर्मा, लोरा वॉलवार्ड, सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, एमिलिया कर, मेग लेनिंग और रेणुका सिंह जैसे नाम है। पांच टीमों में 73 स्थानों के लिए 276 खिलाड़ियों की निलामी होगी इनमें से 194 खिलाड़ी भारतीय हैं और 83 विदेशी।

यूपी वॉरियर्स इस ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स (14.5CR) के साथ आएगी। गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु के पास 6.15 करोड़ का पर्स है। वहीं मुम्बई इंडियंस 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़ के पर्स के साथ आएगी।

ये भी पढ़ें

WPL 2026 के ऑक्शन में 277 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला, भारत की इस स्टार ऑलराउंडर पर सबकी नजर

Also Read
View All

अगली खबर