क्रिकेट

WPL 2026 Retention: लॉरा वोलवार्ड, मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा जैसे दिग्गज रिलीज, देखें रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, फ्रेंचाईजियों के पास बचा इतना पर्स

लॉरा वोलवार्ड, दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन और अमेलिया केर जैसे दिग्गजों को रिटेन नहीं किया गया है। यूपी ने अपनी पूरी टीम को रिलीज कर दिया है।

2 min read
Nov 07, 2025
मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की (Photo - WPL Official Site)

WPL 2026 Retention: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यूपी वॉरियर्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपनी पूरी टीम रिलीज कर दी है। सिर्फ श्वेता सहरावत को उन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखा है। गुजरात जायंट्स ने लॉरा वोलवार्ड को रिटेन न करने का बड़ा फैसला लिया है। वोलवार्ड ने हाल ही में संपन्न हुए वनडे विश्व कप में सर्वोच्च स्कोरिंग की थी और दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन नियमों के अनुसार केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है, इसलिए जायंट्स ने बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को चुना।

वोलवार्ड के अलावा, भारत की शीर्ष ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी रिलीज कर दिया गया है। दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुनी गई थीं। इसके अलावा मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन और अमेलिया केर जैसे दिग्गजों को भी रिटेन नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

WPL 2026 Retention: वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान समेत इन तीन दिग्गजों का रिलीज होना तय, इतने खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी टीमें

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस -
नैट-शिवर ब्रंट (3.5 करोड़ रुपये), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज़ (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी. कमलिनी (50 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -
स्मृति मंधाना (3.5 करोड़), ऋचा घोष (2.75 करोड़), एलिस पेरी (2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख)
गुजरात जायंट्स - एश्ले गार्डनर (3.5 करोड़), बेथ मूनी (2.5 करोड़)

यूपी वॉरियर्स -
श्वेता सहरावत (50 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स -
जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़), मारिजाने काप (2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख)

फ्रेंचाईजियों के पास बचा इतना पर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 6.15 करोड़
मुंबई इंडियंस- 5.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 5.7 करोड़
गुजरात जायंट्स- 9 करोड़
यूपी वारियर्स- 14.5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन फाइनल में पहुंचने के बावजूद अपनी कप्तान मेग लैनिंग को टीम से बाहर कर दिया है। वर्मा, रोड्रिग्स, मारिजाने काप और सदरलैंड, सभी को समान मूल्य पर रिटेन किया गया है, जिसमें युवा निकी प्रसाद उनकी पांचवीं रिटेन खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने युवा जी कमलिनी पर भी भरोसा जताया है, जबकि 2025 संस्करण की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नैट-शिवर ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से ज़्यादा कीमत पर रिटेन किया गया है। यूपी वारियर्स ने सिर्फ़ पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता श्वेता सहरावत को रिटेन करके एक नई शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें

WPL 2026 Retention: सिर्फ 17 खिलाड़ी हुईं रिटेन, जानें क्या है रिटेंशन का नियम? ऑक्शन में किसका होगा सबसे बड़ा पर्स

Updated on:
07 Nov 2025 08:09 am
Published on:
07 Nov 2025 08:08 am
Also Read
View All

अगली खबर