क्रिकेट

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से 5-0 से हारकर भी WTC 2025 के Final में पहुंच जाएगी टीम इंडिया, भारत का तीसरा फाइनल तय!

World Test Championship 2023-25 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम 11 में से 8 मैच जीतकर पहले स्थान पर है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा 74.24 है।
2 min read
WTC 2025 Scenario

World Test Championship 2023-25 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया लगातार तीसरा फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के 11 मैचों में 8 जीत के साथ 98 अंक हैं और जीत प्रतिशत के मामले में भी रोहित शर्मा एंड कंपनी सबसे आगे है। 9 टीमों की तालिका में पाकिस्तान 9वें स्थान पर खिसक गया है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर आ गई है 17 मैचों में इंग्लैंड ने 9 मैच जीतकर अपना जीत प्रतिशत 45.59 रन लिया है और साउथ अफ्रीका को पीछे ढकेलकर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। भारत अभी भी सबसे बेहतर 74.24 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया से 5-0 से हारने पर क्या होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साइकल का इतना दमदार शुरुआत किया है कि उनका फाइनल खेलने अब लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम को अब 8 मैच और खेलने हैं और उसमें से सिर्फ 3 मैच जीतकर टीम इंडिया फाइनल का स्थान पक्का कर लेगी। उस स्थिति में जाने से पहले अन्य टीमों की संभावनाओं पर भी नजर डालना जरूरी है। यहां हमने माना है कि कौन सी टीम जीत हासिल करेगी और किस टीम को हार मिलेगी। उसके बाद फाइनल की राह तय की गई है। मान लीजिए इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को 3-0 से हरा दे और भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दे। इस दौरान अगर एक मैच टीम इंडिया हारी या ड्रॉ भी हुआ तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होगा।

कोई नहीं है टीम इंडिया के टक्कर में

ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर भारत को 5-0 से हरा दे तो भी भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल खेलने के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इस स्थिति में भारतीय टीम की जीत प्रतिशत 58.77 रह जाएगी। अगर एक मैच ड्ऱॉ होता है और 4 मैच हार जाती है तो टीम इंडिया की जीत प्रतिशत 60.53 हो जाएगी। अगर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होता है तो भारतीय टीम नंबर वन पर रहते हुए फाइनल खेलेगी। इस स्थिति में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच हारकर एक मैच जीत लेती है तो भी फाइनल में पहुंच जाएगी। टीम इंडिया ने शुरुआत में ही इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि वह लगभग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच