INDW vs AUSW, T20 World Cup 2024 Semifinal Scenario: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2024 के सेमीफाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। ग्रुप A में शामिल 5 टीमों में से श्रीलंका बाहर हो चुकी है तो पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार की रेस में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के 3 मैचों में 6 अंक हैं और यह टीम अब तक अजेय रही है तो दूसरे नंबर पर भारत के 3 में 4 अंक हैं। न्यूजीलैंड के भी 3 मैच खेलने के बाद 4 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के मामले में यह टीमें भारत से पीछे हैं। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से 9 विकेट से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली थी लेकिन उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर शानदार वापसी की और अब सेमीफाइनल की प्रमुख दावेदार है।